मेधावी छात्रों का सम्मान, सुनील शर्मा ने दिए जीवन मूल्यों के मंत्र
समारोह में बड़ी संख्या में छात्र अभिभावक ब्राह्मण सभा के सदस्य और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने इंदिरापुरम ब्राह्मण सभा को समाज में संगठनात्मक भूमिका निभाने के लिए बधाई दी और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम को विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर बी.के. शर्मा हनुमान ने भी संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि सभी अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे एक सफल करियर बनाएं, लेकिन किसी भी करियर से पहले समाज और देश का एक अच्छा नागरिक बनना ज़रूरी है।
वे शनिवार को इंदिरापुरम ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, ब्राह्मण सभा के सदस्य और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने इंदिरापुरम ब्राह्मण सभा को समाज में संगठनात्मक भूमिका निभाने के लिए बधाई दी और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम को विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर बी.के. शर्मा 'हनुमान' ने भी संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने ब्राह्मण सभा की पत्रिका 'विप्र वाणी' के डिजिटल संस्करण का लोकार्पण भी किया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और प्रेरणादायी पुस्तकें भेंट की गईं।
इस अवसर पर वसुंधरा ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, और अन्य सामाजिक संगठनों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंदिरापुरम ब्राह्मण सभा के मार्गदर्शक मंडल के हेमंत वाजपेयी, अजय शुक्ला, रमाकांत गौड़, सुमंत मिश्रा, अध्यक्ष प्रवेश अत्रेय, महामंत्री सुनील मुंशी, कोषाध्यक्ष अखिल कौशिक, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी स्मिता मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, मंत्री गिरिजेश मिश्रा, वेंकटेश तिवारी, उप कोषाध्यक्ष किशोर दुबे, मीडिया प्रभारी नरेश जोशी, लीगल प्रभारी योगेश स्वरूप, शिक्षा प्रभारी प्रतीक शर्मा और अन्य कोर ग्रुप सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का मंच संचालन ऋचा और रचना ने अत्यंत कुशलता से किया। आयोजन में नवीन शर्मा, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, आद्या शर्मा, अनन्या शर्मा, हर्षिता शर्मा, विहान कौशिक और चाणक्य अत्रेय का भी सराहनीय योगदान रहा। इंदिरापुरम ब्राह्मण सभा ने बीते कुछ महीनों में समाजहित में कई सफल आयोजनों का संचालन किया है, जो समुदाय को संगठित करने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।