Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुश्किल हालात में ऑक्सीजन की संजीवनी देकर लोगों की जान बचा रहे गुरप्रीत सिंह, 24 घंटे मिल रही मदद

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 25 Apr 2021 02:38 PM (IST)

    खालसा हेल्प इंटरनेशनल संस्था के संस्थापक गुरुप्रीत सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान न जाए इस उद्देश्य से इंदिरापुरम गुरुद्वारे पर आक्सीजन लंगर की व्यवस्था की गई है। दिन रात लोगों को ऑक्सीजन देने के काम किया जा रहा है।

    Hero Image
    दिरापुरम गुरुद्वारे के प्रधान गुरुप्रीत सिंह टीम के साथ लोगों को दे रहे हैं आक्सीजन

    गाजियाबाद [धनंजय वर्मा]। कोरोना की दूसरी लहर में जब लोग मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं तब इंदिरापुरम के ज्ञान खंड - चार स्थित गुरुद्वारा सभा के प्रधान गुरुप्रीत सिंह लोगों की जान बचा रहे हैं। गुरुद्वारे पर 24 घंटे जरूरतमंदों को ऑक्सीजन दी जा रही है। 22 अप्रैल की रात 11 बजे से रविवार दोपहर एक बजे तक करीब आठ सौ लोगों को आक्सीजन देकर जान बचा चुके हैं। दूर दूर से ऑक्सीजन के लिए आ रहे लोगों की यहां पर लाइन लग रही है। लोगो को किट के जरिए उनकी कार में ही या कुर्सी पर बैठाकर ऑक्सीजन दी जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरापुरम गुरुद्वारे के प्रधान गुरुप्रीत सिंह (रम्मी) ने अपने साथी जगदीश्वर सिंह (जग्गी) के साथ खालसा हेल्प इंटरनेशनल संस्था की स्थापना की। दोनों लोग इंदिरापुरम के शक्ति खंड - दो के रहने वाले हैं।

    गुरुप्रीत सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अस्पतालों व होम आइसोलेशन के कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है तो इंदिरापुरम गुरुद्वारे में ऑक्सीजन लंगर की सेवा शुरू की गई है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे पहली बार एक महिला को कार में ही किट के जरिए ऑक्सीजन देकर जान बचाई गई। 24 घंटे लोग ऑक्सीजन के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार तक करीब 800 लोगों को ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचाई गई। जिनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 70 से कम हो रहा है उन्हीं लोगों को ऑक्सीजन दी जा रही है। दिल्ली व अन्य स्थानों से संस्था से जुड़े लोग ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं।

    एक साल से कर रहे मदद

    गुरुप्रीत सिंह ने बताया कि बीते वर्ष कोरोना काल में भी खालसा हेल्प इंटरनेशनल संस्था की ओर से हजारों लोगों को राशन, गैस सिलेंडर, खाना, दवा व अन्य जरूरत के सामानों की आपूर्ति की गई थी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी। प्रशासन की मदद से इंदिरापुरम गुरुद्वारे पर रोजाना पिछले एक साल से कोरोना जांच हो रही है।

    जारी किए गए हैं हेल्पलाइन नंबर

    खालसा हेल्प इंटरनेशनल की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। 9097821313, 9097341313, 9097361313 और 9097041313 इन नंबरों पर काल कर ऑक्सीजन के लिए इंदिरापुरम गुरुद्वारे पर जा सकते हैं।

    खालसा हेल्प इंटरनेशनल संस्था के संस्थापक गुरुप्रीत सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान न जाए इस उद्देश्य से इंदिरापुरम गुरुद्वारे पर आक्सीजन लंगर की व्यवस्था की गई है। दिन रात लोगों को ऑक्सीजन देने के काम किया जा रहा है। हमारे स्वयंसेवी संक्रमित हो गए हैं। यदि कोई मानव सेवा और आर्थिक मदद करना चाहता है तो हेल्पलाइन नंबर पर काल कर हमारे साथ जुड़ सकता है।

    comedy show banner
    comedy show banner