गाजियाबाद में सामूहिक विवाह आज: पंडित कराएंगे फेरे, मौलवी पढ़ाएंगे निकाह; सेल्फी प्वाइंट का भी किया गया इंतजाम
Ghaziabad Mass Marriage News वर-वधु की शादी पोशाक के लिए वधु के पिता श्रमिक के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि पहुंच गई है जबकि विवाह होने के स ...और पढ़ें

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। श्रम विभाग आज कमला नेहरू पार्क के विशाल पंडाल में श्रमिकों की तीन हजार से अधिक बेटियों का सामूहिक विवाह करा रहा है, जिसमें तीन जिलों के अलग-अलग धर्म के पंजीकृत श्रमिक परिवार की पुत्रियों हिन्दू, मुस्लिम, सिख और बौद्ध धर्म के रीति रिवाज से शादियां संपन्न होंगी।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह और श्रम सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर के साथ गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के जनप्रतिनिधियों को न्यौता दिया गया है। विवाह स्थल और उसके रास्ते को संवारने की तैयारियां जोरों पर हैं।
विवाह में किसी तरह का कोई विघ्न न पड़े, जिसके लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाए गए हैं। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वर-वधु और उनके स्वजनों के खाने का भी इंतजाम है। यहां पड़ाल में अगल-बगल में ही निकाह और फेरे एक साथ कराए जाएंगे। इसके लिए श्रम विभाग और प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं।
साफ-सफाई संग संवर रहीं उखड़ी सड़कें
कमला नेहरू पार्क में बृहस्पतिवार को तीन हजार से अधिक जोड़े सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसमें श्रम सेवायोजन मंत्री के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी शामिल होंगे। रास्ते की तमाम उखड़ी और गड्ढ़े में तब्दील हुई सड़कों को संवारा जा रहा है। सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों को हटाने के साथ ही फैली गंदगी को युद्ध स्तर पर साफ किया जा रहा है।
खाते में पहुंची तीन करोड़ धनराशि
वर-वधु की शादी पोशाक के लिए वधु के पिता श्रमिक के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि पहुंच गई है, जबकि विवाह होने के साथ ही 65-65 हजार रुपये की राशि जाएगी। उप श्रमायुक्त रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अभी करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि खातों में भेजी गई है, जबकि करीब साढ़े 22 करोड़ रुपये विवाह होने पर शासन की ओर से खातों में भेजे जाएंगे।
सेल्फी प्वाइंट का बखूबी इंतजाम
सामूहिक विवाह स्थल पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। यहां शादी के बाद वर-वधु सेल्फी ले सकते हैं। इसके लिए खास सजावट कराई जा रही है। ताकि जिंदगी में विवाह के कभी न भूला सकने वाले पल को सेल्फी प्वाइंट पर ली गई फोटो के साथ संजो कर रखा जा सके।
मुस्लिम जोड़ों का पंडाल अलग
यहां एक बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है, जिन्हें चार हिस्सों में बांटा जाएगा। इनमें से तीन हिस्सों में हिन्दू, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायी वर-वधु का विवाह संपन्न होगा। वहीं, एक अलग पंडाल बनाया गया है, जिसमें मुस्लिम जोड़ों को एक ही मौलवी निकाह पढ़ाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।