विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Fire: ट्रॉनिका सिटी की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद

Published: Sat, 15 Jun 2024 11:46 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2024 12:11 PM (IST)

गाजियाबाद जिले (Ghaziabad Tronica City fire News) के ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर A3 संपत पैकेजिंग फैक्ट्री में आग सुबह भीषण ...और पढ़ें

Ghaziabad Fire: ट्रॉनिका सिटी के संपत पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
Ghaziabad Fire: ट्रॉनिका सिटी के संपत पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

HighLights

  1. देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप।
  2. आग पर काबू पाने के लिए 10 से अधिक गाड़ियां मौजूद।
  3. पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद।

जागरण संवाददाता, लोनी। (Ghaziabad Fire Hindi News) ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में पैकेजिंग फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास की दोनों फैक्ट्रियों तक पहुंच गई। अग्निशमनकर्मी 10 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने में जुटी है।

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप 

जानकारी के मुताबिक, ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई। पॉलीथिन समेत अन्य सामग्री में आग तेजी से फैल गई। मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग पर काबू पाने के लिए 10 से अधिक गाड़ियां मौजूद

आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। आग फैक्ट्री के दोनों ओर फैक्ट्रियों तक पहुंच गईं। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि 10 से अधिक गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

आग लगने के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर है। आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग में कोई फंसा नहीं है। आग बड़ी है कई गाड़ियां मौके पर है। बुझाने का काम किया जा रहा है।