विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Gate Farmers Protests: धरना-प्रदर्शन में पहुंची महेंद्र सिंह टिकैत की चौथी पीढ़ी, जुड़वां पोतों संग नजर आए नरेश

By Jp YadavEdited By:
Published: Wed, 17 Mar 2021 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 06:13 PM (IST)

UP Gate Farmers Protests महापंचायत के दौरान नरेश टिकैत अपने पोतों के साथ नजर आए। यहां मौजूद पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों ...और पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत अपने पोतों के साथ।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत अपने पोतों के साथ।

नई दिल्ली/गाजियाबाद [आशुतोष अग्निहोत्री]। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन 110वें दिन भी जारी है। इस बीच बुधवार दोपहर से यूपी गेट पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में महापंचायत भी चल रही है। यूपी गेट पर 28 नवंबर से चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की चौथी पीढ़ी भी मंच पर दिखी। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत अपने बेटे गौरव और पोतों रघुवेन्द्र और वंशवेंद्र के साथ मंच पर पहुंचे। दोनों बच्चे नरेश टिकैत के बेटे गौरव के जुड़वां बच्चे हैं। इस दौरान दोनों बच्चे प्रदर्शनकारी के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।

नरेश को सुनने से अधिक उनके पोतों में रही प्रदर्शनकारियों की दिलचस्पी

किसान नेता नरेश टिकैत जब यहां पर अपने पोतों के साथ पहुंचे तो प्रदर्शनकारी जानने में जुटे रहे कि इनके नाम क्या हैं? उन्होंने जानकारी ली तो पता चला कि नरेश टिकैत के साथ मौजूद दोनों पोतों के नाम रघुवेन्द्र और वंशवेंद्र है। 4 साल के जुड़वां बच्चे गौरव टिकैत के बेटे हैं। बता दें कि गौरव टिकैत भारतीय किसान यूनियन की युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वह पिछले कई महीनों से यूपी गेट पर डटे हैं और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अनुपस्थिति में पूरा आंदोलन संभालते हैं। 

गौरव टिकैत ने किया है एलान, यूपी गेट पर खेली जाएगी ऐतिहासिक होली

पिछले दिनों यूपी गेट पर मौजूद गौरव टिकैत ने एलान किया कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसान होली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसानों पिछले कुछ समय से बॉर्डर पर ही अपने सभी पर्व मनाए हैं। ऐसे में होली भी यहीं पर मनाई जाएगी। इसके तहत सभी जरूरी तैयारी की जा रही है। राकेश टिकैत ने खुद यहां पर होलिका की पूजा की थी।

भारतीय किसान यूनियन (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत का कहना है कि इस बार देश की सबसे बड़ी ऐतिहासिक होली गाजीपुर बॉर्डर पर मनाई जाएगी। इस बीच गौरव टिकैत की अगुआई में पिछले एक सप्ताह के दौरन गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की संख्या में इजाफा हुआ है। हर गांव से किसानों से धरनास्थल पर आने का आह्वान किया जा रहा है। 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाने के लिए युवाओं को बुलाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।