Yati Narsinghanand: यति नरसिंहानंद का तिरंगा अभियान पर विवादित बयान, बोले पश्चिम बंगाल की कंपनी को तिरंगा बनाने का ठेका
Yati Narsinghanand वीडियो में यति यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि सरकार ने पश्चिम बंगाल की एक कंपनी को तिरंगा बनाने का ठेका दिया है जिसका मालिक सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान है। यति नरसिंहानंद ने सरकार के तिरंगा अभियान के बहिष्कार की लोगों से अपील की है।

गाजियाबाद डिजिटल डेस्क। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले डासना देवी के मंदिर यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल, यति नरसिंहानंद ने सरकार के तिरंगा अभियान के बहिष्कार की लोगों से अपील की है। यति नरसिंहानंद ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
वायरल वीडियों के बाद पुलिस भी यति नरसिंहानंद पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। क्योंकि तिरंगे के खिलाफ विवादित बयान देना राष्ट्र का अपमान है। दरअसल, वीडियो में यति यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि सरकार ने पश्चिम बंगाल की एक कंपनी को तिरंगा बनाने का ठेका दिया है, जिसका मालिक सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान है। सरकारी ओर से आर्थिक लाभ कमाने के लिए इस तरह का अभियान शुरू किया गया है। इसके अलावा हिंदू कम्युनिटी पर निशानसा साधते हुए कहा कि हिंदू दुनिया में सबसे बड़े पाखंडी हैं।
महात्मा गांधी पर भी दिया था विवादित बयान
दरअसल, कुछ दिन पहले ही यति नरसिंहानंद ने महात्मा गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया था। इस मामले में उपनिरीक्षक डा.रामसेवक की तरफ से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 जुलाई की रात करीब 11 बजे दो मिनट 20 सेकंड का वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ। इसमें यति नरसिंहानंद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।