Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस कमिश्नर के तबादले पर लोनी विधायक ने पहना कुर्ता, CP के ट्रांसफर को बताया राम भक्तों की जीत

    लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर के तबादले पर खुशी जताई। उन्होंने इसे राम भक्तों की जीत बताया है। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और उन्हें कुर्ता भेंट किया क्योंकि कमिश्नर से विवाद के बाद उन्होंने कुर्ता त्याग दिया था। उन्होंने पूरे मामले की चल रही जांच को निष्पक्ष कराने की मांग की है।

    By prabhat pandey Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 17 Apr 2025 01:42 PM (IST)
    Hero Image
    सहारनपुर में श्रीराम कथा के मंच पर कुर्ता पहनते लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर। फोटो सौ. जागरण

    संवाद सहयोगी जागरण, लोनी। बीती मंगलवार रात को पुलिस आयुक्त गाजियाबाद रहे अजय मिश्र के तबादले के बाद बुधवार को लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के घर सर्मथक, पार्टी कार्यकर्ता और नेता पहुंचे। ढ़ोल नगाड़ों व आतिशबाजी की।

    विधायक से कुर्ता बदलने का अनुरोध करते हुए भेंट किया। समाज के लोगों ने उन्हें पगड़ी पहनाई। सहारनपुर में चल रही रामकथा में पहुंचकर उन्हें कुर्ता बदला। उन्होंने पूरे मामले की चल रही जांच को निष्पक्ष कराने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है पूरा मामला?

    20 मार्च को लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर रामकथा से पूर्व कलश यात्रा निकाल रहे थे। पुलिस ने उन्हें बिना अनुमति होने पर रोक दिया था। इस दौरान धक्का मुक्की हुई थी।

    विधायक नंद किशोर गुर्जर का कुर्ता फट गया था। नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस के व लखनऊ में बैठे एक अधिकारी आरोप लगाए थे। कार्रवाई नहीं होने पर फटा कुर्ता पहने रहने, नंगे पैर चलने, जमीन पर सोने की प्रण लिया था।

    मंगलवार रात हुआ था पुलिस आयुक्त का तबादला

    मंगलवार देर रात पुलिस आयुक्त अजय मिश्र का तबादला हो गया। बुधवार को सैकड़ों समर्थक, कार्यकर्ता और भाजपा नेता विधायक लोनी नंद किशोर गुर्जर के घर पहुंचे। जहां ढोल नगाड़ों बजाए और आतिशबाजी की। विधायक नंदकिशोर गुर्जर के कहा कि समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाई और कुर्ता भेंट किया।

    सहारनपुर में चल रही राम कथा में वह पहुंचे जहां कथा व्यास और राष्ट्रीय गुर्जर सभा के अध्यक्ष ने उन्हें कुर्ता पहनाया। उन्होंने इसे राम भक्तों की जीत बताया। कहा कि जो मामले की जांच चल रही है पूरी तरह से निष्पक्ष हो।