Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसों पर संकट! AQI पहुंचा 368 के पार, आंखों में जलन से गाजियाबाद के लोगों का बुरा हाल

    Updated: Mon, 04 Nov 2024 04:51 PM (IST)

    Air Quality Index दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई बढ़ने से लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है। वहीं गाजियाबाद जिले में लोनी और वसुंधरा रेड जोन में पहुंच गए हैं। बताया गया कि लोनी का एक्यूआई सर्वाधिक 369 दर्ज किया गया जबकि वसुंधरा का AQI 312 दर्ज किया गया है। गाजियाबाद के ये दोनों सेंटर रेड जोन में बने रहे। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

    Hero Image
    लोनी का एक्यूआई सर्वाधिक 369 और वसुंधरा का एक्यूूआई 312 दर्ज किया गया।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जिले के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई AQI) सोमवार को 295 दर्ज किया गया। जिले में लोनी का एक्यूआई (Air Quality Index) सर्वाधिक 369 और वसुंधरा का एक्यूूआई 312 दर्ज किया गया। ये दोनों सेंटर रेड जोन में बने रहे। एक्यूआई में इजाफा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोनी के हालात खराब

    जिले में ग्रेप (ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान) लागू होने के बाद से ही हवा केवल एक दिन ही मध्यम श्रेणी में रही है। बाकी दिन खराब व बेहद खराब दर्ज की गई है। लोनी का वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार को 353 दर्ज किया गया।

    प्रदूषण के कारण आंखों में जलन

    वहीं, संजयनगर, इंदिरापुरम व वसुंधरा के मुकाबले सबसे खराब रही। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन रही। लोनी में अवैध फैक्ट्रियों के संचालन को प्रदूषण का मुख्य कारण माना जा रहा है। वहीं, इंदिरापुरम व संजय नगर में सड़कों पर उड़ती धूल को अधिकारी प्रदूषण का कारण मान रहे हैं।

    लोगों का क्या कहना...

    लोगों का कहना है कि अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। यही स्थिति रही तो हवा जल्द ही गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी। अभी से ही सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन होने लगी है।

    खुले में बिक रही निर्माण सामग्री 

    जगह-जगह खुले में निर्माण सामग्री बिक रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इन पर कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। कूड़े में आग लगाने की घटनाएं कम नहीं हो रही है। रविवार को हिंडन नहर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर कूड़े में आग लगती मिली। कूड़े में आग लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर लोग चिंता में हैं। वहीं, आगे सर्दी बढ़ने से अभी मौसम में और बदलाव आएगा। अब धीरे-धीरे स्मॉग भी बढ़ने लगेगा। इससे लोगों को और ज्यादा दिक्कत होगी। हालांकि, प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन भी लगा हुआ है।

    रविवार को स्टेशनों का एक्यूआई

    स्टेशन - एक्यूआई

    इंदिरापुरम - 269

    लोनी - 353

    संजय नगर - 246

    वसुंधरा - 312

    स्टेशन एक्यूआई
    इंदिरापुरम 269
    लोनी 353
    संजय नगर 246
    वसुंधरा 312

    प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए हमारी टीम जगह-जगह प्रतिदिन निरीक्षण करती है। खुले में निर्माण सामग्री बेचने और प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है। - विकास मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी