Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ghaziabad Air Pollution: चार दिन से गैस चेंबर बने लोनी और इंदिरापुरम, गाजियाबाद देश में सबसे प्रदूषित

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 08:46 AM (IST)

    गाजियाबाद के एक्यूआई में गिरावट आई है। बुधवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 282 दर्ज किया गया जो मंगलवार के 345 से कम है। हालांकि गाजियाबाद लगातार दूसरे दिन भी देश का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है। लोनी और इंदिरापुरम इलाके गैस चैंबर बने हुए हैं। आइए जानते हैं गाजियाबाद के प्रदूषण के स्तर इसके कारणों के बारे में...

    Hero Image
    गाजियाबाद में प्रदूषण का कहर जारी है। फाइल फोटो - जागरण

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। Ghaziabad Air Pollution : वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बुधवार को गिरावट आई है, लेकिन दूसरे दिन भी गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जिले का एक्यूआई 63 अंक की गिरावट के साथ 282 दर्ज किया गया। वहीं, हाजीपुर देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। गाजियाबाद के लोनी व इंदिरापुरम गैस चैंबर बने हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को जिले का एक्यूआई 345 के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा था। बुधवार सुबह 10 बजे एक्यूआई 310 दर्ज किया गया था। हवा की गति बढ़ने के साथ एक्यूआई में गिरावट होती रही। दोपहर में करीब चार बजे हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।

    कागजों तक क्यों सिमट रही कार्रवाई?

    इससे सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक एक्यूआई 38 अंक की गिरावट हुई। हालांकि जिले की हवा अभी भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। बीते तीन दिन से लोगों को जहरीली हवा में रहना पड़ रहा है।

    लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन विभाग की कार्रवाई केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है।

    सड़कों पर उड़ी धूल, अवैध फैक्ट्रियां का संचालन, जगह-जगह जलता कूड़ा इसके गवाह हैं। जबकि बोर्ड की जिम्मेदारी है कि जिस विभाग की कमी से प्रदूषण फैल रहा है उस पर भी जुर्माने की कार्रवाई की जाए। वहीं, अधिकारी इन इलाकों में प्रदूषण का सही कारण नहीं बता पा रहे हैं।

    लोनी व इंदिरापुरम चार दिन से बना गैस चेंबर

    जिले में वसुंधरा, संजयनगर, इंदिरापुरम व लोनी में प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। लोनी व इंदिरापुरम चार दिन से गैस चेंबर बना हुआ है। बुधवार को भी इंदिरापुरम व लोनी की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई 333 और लोनी की 329 दर्ज किया गया।

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नहीं की कोई कार्रवाई 

    बीतेचार दिन से हवा जहरीली बनी हुई है, लेकिन अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। जबकि जगह-जगह कूड़ा जल रहा है। लोनी, साहिबाबाद व भोपुरा में अवैध फैक्ट्रियों से निकलता धुआं प्रदूषण का बढ़ावा दे रहा है। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

    जिले के एक्यूआई की स्थिति

    गाजियाबाद 282

    इंदिरापुरम 333

    लोनी 329

    संजय नगर 239

    वसुंधरा 229

    लोनी का बीते चार दिन का एक्यूआई

    1. 12 मार्च 335
    2. 11 मार्च 357
    3. 10 मार्च 415
    4. नौ मार्च 335

    इंदिरापुरम का बीते चार दिन का एक्यूआई

    1. 12 मार्च 333
    2. 11 मार्च 372
    3. 10 मार्च 311
    4. नौ मार्च 305