Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: गाजियाबाद में बेकाबू थार का कहर, टक्कर के बाद कई फीट ऊपर उछली महिला

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 03:53 PM (IST)

    गाजियाबाद में एक थार चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कई फीट ऊपर उछलकर गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है।

    Hero Image
    गाजियाबाद में थार चालक ने महिला को टक्कर मारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। Thar Accident यूपी के गाजियाबाद जिले में एक थार ड्राइवर ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि महिला कई फीट ऊंचे उछलकर नीचे गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोहिया नगर में हुई घटना

    सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में थार चालक ने एक युवती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवती हवा में उछल गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस युवती के घर पहुंची तो उसने कोई भी कार्रवाई कराने से मना कर दिया।

    पुलिस का कहना है कि पीड़िता खुद ही अस्पताल में उपचार के लिए गई थी। उपचार के बाद वह घर लौट गई। युवती कार्रवाई नहीं चाहती है। पुलिस युवती के घर पहुंची तो उसने मिलने से मना कर दिया। अपने घर का दरवाजा भी नहीं खोला। हालांकि, घटना में युवती घायल हुई है। सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी का नंबर पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस गाड़ी का पता लगाने में जुटी है।