Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में चोर को मिली अनोखी सजा, करनी होगी मरीजों की सेवा; भैंस चुराने के लिए मिली जेल

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 09:33 AM (IST)

    गाजियाबाद में एक जज ने भैंस चोरी के आरोपित को दोषी ठहराते हुए अनोखी सजा सुनाई है। अपना जुर्म स्वीकार करने वाले किशोर को सवा तीन महीने की जेल के साथ दो महीने मरीजों की सेवा करने की सजा सुनाई। फाइल फोटो।

    Hero Image
    गाजियाबाद में चोर को मिली अनोखी सजा, करनी होगी मरीजों की सेवा।

    गाजियाबाद, ]मदन पांचाल]। गाजियाबाद में छोटे-मोटे अपराधों में जाने-अनजाने में शामिल होने पर जज भी कई बार सुधार का मौका देने में पीछे नहीं रहते। ऐसे ही एक मामले में एक किशोर ने जुर्म स्वीकार कर लिया तो जज ने भी सवा तीन महीने की जेल के साथ दो महीने मरीजों की सेवा करने की सजा सुनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी आदेश के क्रम में संबंधित दोषी किशोर (बाल अपचारी) मरीजों की सेवा करने जिला एमएमजी अस्पताल में पहुंच गया है। सीएमएस डा.मनोज कुमार चतुर्वेदी ने इसकी पुष्टि की है। जज के आदेश पर भैंस चोरी में दोषी किशोर अब मरीजों की सेवा के लिए भेजा जाएगा।

    शुक्रवार को जेल की सजा पूरी होने पर इस दोषी को मरीजों की सेवा करने के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में भेजा गया तो सबसे पहले उसने सर्जिकल वार्ड में साफ-सफाई की। किशोर न्याय बोर्ड द्वारा तीन मार्च 2023 को उसे भैंस चोरी का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। जेल में बिताई अवधि के आधार पर सजा पूरी होने पर शुक्रवार को दोषी किशोर को अस्पताल भेजा गया।