Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Weather: सुबह से छाए रहे बादल, बारिश के आसार; अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 02:49 PM (IST)

    आज सुबह से ही आसमान में तेज धूप खिली रही लेकिन फिर बादल छा गए। आईएमडी अगर मानें तो अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही वर्षा होने की संभावना है। वहीं बीते पांच दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Hero Image
    Ghaziabad Weather Update: अगले दो दिन वर्षा के आसार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह सवेरे से बुधवार को तेज धूप खिली रही, लेकिन कुछ ही देर में आसमान में बादल घिर आए। तापमान कम रहा, लेकिन उमस भरी गर्मी से छुटकारा नहीं मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते पांच दिन से लगातार तापमान में गिरावट 

    बीते पांच दिन से लगातार तापमान में गिरावट बनी हुई है। बुधवार को सुबह से तेज धूप थी, लेकिन कुछ ही देर में आसमान में बादल मंडराने लगे। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। लेकिन उमस भरी गर्मी में लोग काफी परेशान रहे।

    अगले दो दिन वर्षा होने का अनुमान

    न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले दो दिन आसमान में बादल रहने के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

    इस दौरान वातावरण में आर्द्रता 70 फीसदी रहने की संभावना

    तापमान में गिरावट आ सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने के और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा अधिकतम 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 70 प्रतिशत रह सकती है।