Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंडन एयरपोर्ट पर तैयारी पूरी, आज से आठ शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगी इंडिगो

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 05:57 AM (IST)

    हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से इंडिगो एयरलाइंस आज से आठ शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेगी। केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू हरी झंडी दिखाएंगे। इंडिगो के अधिकारियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अब हिंडन एयरपोर्ट से कुल 15 शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी।

    Hero Image
    हिंडन एयरपोर्ट से आज से आठ शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करेगी इंडिगो।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से विमानन कंपनी इंडिगो आज रविवार से आठ शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय मंत्री (नागर विमानन) किंजरापु राम मोहन नायडू दोपहर 11:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल पर रविवार को विमानन कंपनी इंडिगो के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारियों की बैठक चलती रहीं। भारतीय विमानन प्राधिकरण के निदेशक उमेश यादव एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ सभी कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है।

    केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के अलावा यहां सांसद अतुल गर्ग समेत सिविल एन्क्लेव हिंडन हवाई अड्डा सलाहकार समिति के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से एयर इंडिया एक्सप्रेस जयपुर, बेंगलुरु, कोलकाता, भुवनेश्वर, गोवा, वाराणसी, अहमदाबाद, मुंबई, आदमपुर, किशनगढ़, पटना, नांदेड़ व बठिंडा शामिल हैं। इंदौर व अहमदाबाद के जुड़ने से हिंडन एयरपोर्ट कुल 15 शहरों से जुड़ जाएगा।

    आठ शहरों के लिए यह रहेगा शेड्यूल

    • बेंगलुरु-हिंडन :- बेंगलुरु से सुबह 4.20 बजे रवाना होकर 6.55 बजे पर हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    • हिंडन-बेंगलुरु :- हिंडन से सुबह 7.50 बजे रवाना होकर 10.25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। (रोजाना)
    • बेंगलुरु-हिंडन :- बेंगलुरु से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे पर हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    • हिंडन-बेंगलुरु :- हिंडन से दोपहर 01.00 बजे रवाना होकर दोपहर 3:40 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। (रोजाना)
    • कोलकाता-हिंडन :- कोलकाता से सुबह 5.50 बजे से रवाना होकर सुबह 8.00 बजे हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    • हिंडन-कोलकाता :- हिंडन से सुबह 8.50 बजे रवाना होकर सुबह 11.00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। (रोजाना)
    • मुंबई-हिंडन :- मुंबई से सुबह 7.40 बजे रवाना होकर सुबह 9.40 बजे पर हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    • हिंडन-मुंबई :- हिंडन से शाम 6.00 बजे रवाना होकर रात 8.15 बजे मुंबई पहुंचेगी। (शनिवार को छोड़कर)
    • अहमदाबाद-हिंडन :- अहमदाबाद से सुबह 8.55 बजे रवाना होकर सुबह 10.25 बजे हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    • हिंडन-अहमदाबाद :- हिंडन से शाम 5.35 बजे रवाना होकर रात 7.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। (शनिवार छोड़कर सभी दिन)
    • हिंडन-अहमदाबाद :- हिंडन से दोपहर 11.10 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 पर अहमदाबाद पहुंचेगी। (रविवार)
    • पटना-हिंडन :- पटना से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 11.40 बजे हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    • हिंडन-पटना :- हिंडन से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर 02.10 बजे पटना पहुंचेगी। (रोजाना)
    • हिंडन-वाराणसी :- हिंडन से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर दोपहर 11.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। (रोजाना)
    • वाराणसी-हिंडन :- वाराणसी से दोपहर 11.55 बजे रवाना होकर 1.20 बजे हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    • चेन्नई-हिंडन:- चेन्नई से दोपहर 12.05 बजे रवाना होकर 2.50 बजे हिंडन पहुचेगी। (शनिवार छोड़कर)
    • हिंडन-चेन्नई :- हिंडन से दोपहर 3.40 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे चेन्नई पहुंचेगी। (शनिवार छोड़कर)
    • हिंडन-इंदौर :- हिंडन से दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। (रोजाना)
    • इंदौर-हिंडन :- इंदौर से अपराह्न चार बजे रवाना होगी। शाम 5.20 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगी। (रोजाना)

    उड़ान सेवा शुरू करने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दोपहर साढ़े 11 बजे केंद्रीय मंत्री हरी फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे। सांसद अतुल गर्ग भी मौजूद रहेंगे। - उमेश यादव, निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण।

    comedy show banner
    comedy show banner