Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India-Pak Tensions: 'जंग में मिला मौका तो कर देंगे दुश्मनों के दांत खट्टे', गाजियाबाद के पूर्व सैनिक भी मुकाबले को तैयार

    Updated: Sun, 11 May 2025 11:35 AM (IST)

    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर पूर्व सैनिक दुश्मनों का सामना करने के लिए तैयार हैं। वे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को भी तत्पर हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और उनको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए वे सीमा पर हथियार उठाने को तैयार हैं। वे सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

    Hero Image
    धीरेंद्र शर्मा, पूर्व सार्जेंट, भारतीय वायु सेना। फोटो सौजन्य- जागरण

    विकास वर्मा, मोदीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में यदि पूर्व सैनिकों को मौका मिला तो वे भी पीछे नहीं हटेंगे। दुश्मनों के दांत खट्टे करने से लेकर अगर देश के लिए प्राण भी न्यौछावर करने पड़े तो पूर्व सैनिक तैयार रहेंगे। देशसेवा के लिए ऐसा जज्बा मोदीनगर के पूर्व सैनिकों में दिख रहा है। अब से पहले उनका जीवन सेना में बीता। बॉर्डर पर देश की सेवा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब जब देश को उनकी जरूरत है तो उन्होंने भी जंग में हिस्सा लेने का एलान किया है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि केवल वर्दी पहनकर ही देशसेवा नहीं होती है। यदि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो वे सीमा पर हथियार लेकर खड़े रहेंगे।

    अब उन्हें सरकार के आदेश का इंतजार है। पिछले दिनों ही पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना हमला किया। तभी से सीमा पर तनाव है। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हमले किये जा रहे हैं। युद्ध जैसी स्थिति बन रही है। ऐसे में देश के प्रत्येक नागरिक में देशसेवा की ज्वाला जागृत है।

    क्या बोले पूर्व सैनिक?

    पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पहले से ही अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमले किये। यह सेना के शौर्य को दर्शाता है। युद्ध में जरूरत पड़ेगी तो हम भी पाकिस्तानी सैनिकों का सामना करने के लिए तैयार हैं। - धीरेंद्र शर्मा, पूर्व सार्जेंट, भारतीय वायु सेना

    भारतीय सेना के शौर्य की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। हम भी भारतीय सेना का हिस्सा रहे हैं। अब वर्दी नहीं पहनी है लेकिन खून में देशसेवा आज भी है। युद्ध में चाहे प्राणों की आहूति तक देनी पड़े लेकिन पाकिस्तान के मुकाबले को हम तैयार हैं। -जितेंद्र चौधरी, पूर्व कमांडो, एनएसजी

    पाकिस्तान शुरू से ही आंतकियों को पनाह देता है। इस बार भारतीय सेना ने इन्हें करारा जवाब दिया है। सीमा पर युद्ध की स्थिति बन रही है। ऐसे में यदि युद्ध में हमारी भी जरूरत पड़ी तो देश के लिए पाकिस्तानी सैनिकों को मुड़तोड़ जवाब देने के लिए हम तैयार हैं। - विरेंद्र सिंह, पूर्व हवलदार, भारतीय सेना

    पूर्व सैनिक देश के लिए किसी भी लड़ाई को लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। आंतकवाद को खत्म करने के लिए शुरू की गई जंग में यदि पूर्व सैनिकों की जरूरत पड़ी तो हम तैयार रहेंगे।। - सुनील त्यागी, पूर्व सूबेदार मेजर, भारतीय सेना