Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC Latest News: दिल्ली-एनसीआर के साथ यूपी-बिहार के ट्रेन यात्रियों के लिए भी जरूरी खबर

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Thu, 18 Nov 2021 12:26 PM (IST)

    पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन तीसरे फुट ओवर ब्रिज के लिए गर्डर लान्चिंग के चलते 4 दिन तक गाजियाबाद में ब्लाक रहेगा। इस कारण नौ ट्रेन रद रहेंगी। ब्लाक के दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन साहिबाबाद से किया जाएगा।

    Hero Image
    IRCTC Latest News: दिल्ली-एनसीआर के साथ यूपी-बिहार के ट्रेन यात्रियों के लिए भी जरूरी खबर

    गाजियाबाद [आयुष गंगवार]। दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और ट्रेनों के जरिये यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में आवाजाही करते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल, पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन तीसरे फुट ओवर ब्रिज के लिए गर्डर लान्चिंग के चलते 4 दिन तक गाजियाबाद में ब्लाक रहेगा। इस कारण नौ ट्रेन रद रहेंगी। ब्लाक के दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन साहिबाबाद से किया जाएगा, तो कुछ को बदले रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनें देरी से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। गाजियाबाद के यात्रियों को इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खासकर दैनिक यात्रियों को गाजियाबाद के बजाय साहिबाबाद स्टेशन पहुंचना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये ट्रेनें रद रहेंगी

    • टूंडला-दिल्ली जंक्शन-टूंडला स्पेशल मेमू (04183/84), 24 व 26 नवंबर को रद
    •  नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04444/43), 24 व 26 नवंबर को रद
    • पलवल-गाजियाबाद स्पेशल ट्रेन (04439), 24 व 26 नवंबर को रद
    • दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन स्पेशल मेमू (04459/60), 26 नवंबर को रद
    • मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद स्पेशल ट्रेन (04335/36), 26 नवंबर को रद

    24 व 26 नवंबर को साहिबाबाद से होगा परिचालन

    • पलवल-गाजियाबाद ईएमयू विशेष साहिबाबाद तक चलेगी
    • गाजियाबाद-शकूरबस्ती ईएमयू विशेष साहिबाबाद से यात्रा शुरू करेगी
    • मथुरा जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू विशेष साहिबाबाद तक चलेगी
    • गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन ईएमयू विशेष साहिबाबाद से यात्रा शुरू करेगी।

    इनका बदला जाएगा रूट

    • अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 26 नवंबर को टपरी जंक्शन, शामली, नोली व दिल्ली शाहदरा जंक्शन से जाएगी।
    •  नई दिल्ली-बनारस स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर को तिलक ब्रिज, नोली, शामली व टपरी जंक्शन से जाएगी।
    •  उज्जैन-देहरादून स्पेशल एक्सप्रेस 25 नवंबर को हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज, नोली, शामली व टपरी जंक्शन से जाएगी।
    •  नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन 26 नवंबर को पलवल, आगरा कैंट, भांडई, इटावा व कानपुर सेंट्रल से जाएगी।
    • नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस 26 नवंबर को पलवल, आगरा कैंट, भांडई, इटावा व कानपुर सेंट्रल से जाएगी।
    • नई दिल्ली-राजगीर विशेष ट्रेन 26 नवंबर को तिलक ब्रिज, नोली, शामली व टपरी जंक्शन से जाएगी।
    • दिल्ली जंक्शन-अंबाला छावनी स्पेशल एक्सप्रेस 26 नवंबर को दिल्ली शाहदरा जंक्शन, नोली, शामली व टपरी जंक्शन से जाएगी।

    इन ट्रेनों का बदलेगा समय

    •  नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 26 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 11:25 बजे के स्थान पर दोपहर बाद 1:45 बजे चलेगी।
    •  नई दिल्ली-गया स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर बाद 12:50 बजे के स्थान पर दोपहर बाद 13:55 बजे चलेगी।
    •  नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर बाद 1:00 बजे के स्थान पर दोपहर बाद 2:00 बजे चलेगी।
    •  आनंद विहार भागलपुर स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर को आनंद विहार से दोपहर बाद 1:15 बजे के स्थान पर दोपहर बाद 2:10 बजे चलेगी।
    •  आनंद विहार मऊ स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर को आनंद विहार से दोपहर बाद 1:25 बजे के स्थान पर दोपहर बाद 2:30 बजे चलेगी।
    • आनंद विहार-दानापुर स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर को आनंद विहार से दोपहर बाद 2:20 बजे के स्थान पर दोपहर बाद 2:45 बजे चलेगी।
    •  पुरी-योग नगरी ऋषिकेष स्पेशल एक्सप्रेस 24 नवंबर को साहिबाबाद पर 25 मिनट के लिए रोककर चलाई जाएगी।