जेठानी के साथ पति को रंगे हाथ पकड़ा, मना रहा था रंगरेलियां; दूसरी युवतियों से भी अवैध संबंध का आरोप
महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसकी जेठानी के साथ रंगरेलियां मना रहा था। इस दौरान उसने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर उसने दोनों का वीडियो बनाने का प्रयास किया। ऐसा करने पर दोनों ने दोबारा अवैध संबंध न बनाने की बात कही। महिला का कहना है कि उसके पति के जेठानी के अलावा दूसरी युवतियों के साथ भी अवैध संबंध हैं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर जेठानी और दूसरी युवतियों के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न की भी शिकायत है। इस संबंध में नंदग्राम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। ससुराल में जाकर महिला को पता चला कि उसके पति की पहले भी एक शादी हो चुकी है, जिसकी जानकारी उसने छिपाकर रखी। शादी के बाद भी उसका संबंध कई युवतियों से है, जिसमें महिला की जेठानी भी शामिल है।
रंगे हाथ पकड़ा तो वीडियो बनाने का किया प्रयास
एक दिन जेठानी को महिला ने अपने पति के साथ रंगे हाथ पकड़ा और दोनों का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उन्होंने मोबाइल छीन लिया और माफी मांगते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कही। आरोप है कि चार अप्रैल को महिला से दोबारा मारपीट की और दहेज की मांग की।
बदनाम करने के लिए बनाई फर्जी फेसबुक आईडी
महिला ने मायके से दहेज लाने की बात कही और मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि महिला को बदनाम करने के लिए उसके पति और ससुराल वालों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, जिसमें महिला का मोबाइल नंबर पोस्ट किया और आपत्तिजनक बातें लिखी है। इस मामले में शिकायत पर नंदग्राम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें-
- गाजियाबाद में दारोगा ने रिश्वत में मांगे 20 हजार रुपये, वीडियो वायरल होते ही किया गया निलंबित
- पहले दुष्कर्म फिर जबरन कोर्ट मैरिज, दस्तावेज देख सामने आया कलावा बांधने वाले समीर का सच
देवर और ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप
उधर, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने देवर और ननदोई पर छेड़छाड़ और पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2023 को अमरोहा के युवक से हुई थी। शादी में 16 लाख रुपये का खर्च महिला के पति ने किया।
शादी के बाद पति के साथ घूमने के लिए महिला गोवा गई तो भी उसके पिता ने खर्च के लिए 30 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं हैं। वह दहेज में बलेनो कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल में महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा।
आरोप है कि महिला को अकेली देख उसके कमरे में उसका देवर घुस आता और छेड़खानी करने लगता। इसकी शिकायत करने पर महिला को ही उसका पति डांट देता। आरोप है कि 17 जुलाई 2023 को ननदोई महिला के घर आया और उससे छेड़छाड़ की, विरोध करने पर ससुराल वालों ने महिला की ही पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।