Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hindon Airport से इस शहर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट का बदला समय, 31 मार्च से जालंधर और अयोध्या के लिए....

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 08:38 AM (IST)

    गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से राजस्थान के अजमेर के किशनगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। गाजियाबाद से किशनगढ़ जाने वाली फ्लाइट का समय अब बदल गया है। अब यह फ्लाइट दोपहर 3.30 की बजाय सुबह 11.30 बजे रवाना होगी। यानी अब यह फ्लाइट चार घंटे पहले गाजियाबाद से रवाना होगी। इसके साथ ही अयोध्या और मुंद्रा से उड़ान के लिए भी तैयारी हो रही है।

    Hero Image
    हिंडन एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी अयोध्या के लिए उड़ान। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से अजमेर के किशनगढ़ जाने वाली फ्लाइट अब शाम साढ़े तीन बजे की बजाय सुबह 11:30 बजे रवाना होगी।

    वहीं गुजरात के मुंद्रा के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी चल रही है। 31 मार्च से जालंधर के आदमपुर के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है।

    एक साथ चार राज्यों को जोड़ेगी ये फ्लाइट

    हिंडन से आदमपुर के बीच चलने वाली स्टार एयर की फ्लाइट एक साथ चार राज्यों को जोड़ेगी। एयरलाइंस कंपनी ने पूर्व में शेड्यूल जारी कर दिया था। 31 मार्च से उड़ान सेवा शुरू हो रही है।

    ये है समय

    सुबह 7:15 बजे से बेंगलुरु (कर्नाटक ) से नांदेड़ ( महाराष्ट्र) के लिए फ्लाइट उड़ेगी और सुबह 8:35 पर नांदेड़ जाएगी। नांदेड़ से हिंडन के बीच सुबह नौ बजे फ्लाइट उड़ेगी और सुबह 11 बजे सुबह हिंडन पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंडन एयरपोर्ट से आदमपुर के लिए 11:25 बजे सुबह फ्लाइट चलेगी और 12 :25 बजे आदमपुर पहुंचेगी। फिर अदमपुर से हिंडन के लिए 12:50 पर फ्लाइट शुरू होगी और दोपहर 1:50 पर वापस हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगी।

    दोपहर 2:15 पर हिंडन से नांदेड़ फिर नांदेड़ से बेंगलुरु के लिए 16:45 शाम को फ्लाइट शुरू होगी और शाम को 6:05 पर बेंगलुरु पहुंचेगी।

    मुंद्रा और अयोध्या की भी है तैयारी

    मुंद्रा के लिए उड़ान की तैयारी की जा रही है। वहीं अयोध्या के लिए भी उड़ान के तैयारी की जा रही है। कई एयरलाइंस कंपनी अयोध्या के लिए उड़ान शुरू करने के लिए एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुकी हैं।