विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: व्यापारी के बेटे की हत्या के विरोध में लगातार दूसरे दिन बिलासपुर बाजार बंद, अभी तक नहीं मिला है शव

Published: Thu, 08 Feb 2024 01:37 PM (IST)

Noida News नाराज व्यापारियों ने लगातार दूसरे दिन बिलासपुर बाजार बंद किया है। दनकौर का बाजार भी बंद कर दिया ...और पढ़ें

Noida News: व्यापारी के बेटे की हत्या के विरोध में लगातार दूसरे दिन बिलासपुर बाजार बंद
Noida News: व्यापारी के बेटे की हत्या के विरोध में लगातार दूसरे दिन बिलासपुर बाजार बंद

जागरण संवाददादा, ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर के रहने वाले व्यापारी अरुण सिंघल के बेटे वैभव की 10 दिन पहले उसके ही दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के 10 दिन बाद भी अभी तक वैभव का शव बरामद नहीं हुआ है।

इससे नाराज व्यापारियों ने लगातार दूसरे दिन बिलासपुर बाजार बंद किया है। दनकौर का बाजार भी बंद कर दिया गया है। बिलासपुर के व्यापारियों के समर्थन में रबूपुरा से व्यापारी बस में सवार होकर बिलासपुर पहुंच रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के व्यापारियों ने भी पुलिस के खिलाफ आवाज बुलंद की है और बाजार बंद करने का ऐलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस शव बरामद नहीं कर पाती है तो यह विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।