Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Air Pollution: गाजियाबाद में धूल और धुएं में उड़ रहीं ग्रेप के नियमों की धज्जियां, नहीं लग रहा जुर्माना

    By Rahul KumarEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 07:47 AM (IST)

    अधिकारियों की लापरवाही से जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) बुधवार को फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। 38 अंक बढ़ने के साथ एक्यूूआइ 230 दर्ज किया गया। लोनी व वसुंधरा की हवा सबसे ज्यादा खराब है। लोनी का एक्यूआइ 257 व वसुंधरा का 244 दर्ज किया गया। वहीं संजय नगर व इंदिरापुरम का एक्यूआइ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

    Hero Image
    Ghaziabad Air Pollution: धूल और धुएं में उड़ रहीं ग्रेप के नियमों की धज्जियां, नहीं लग रहा जुर्माना

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियमों की धज्जियां धूल और धुएं में उड़ रही हैं। सड़कों पर उड़ती धूल को रोकने के लिए छिड़काव तो दूर की बाद जगह-जगह कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौन बने हुए हैं। रोजाना आग की घटना होने के बाद भी तीन नवंबर के बाद से कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों की लापरवाही से जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) बुधवार को फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। 38 अंक बढ़ने के साथ एक्यूूआइ 230 दर्ज किया गया। लोनी व वसुंधरा की हवा सबसे ज्यादा खराब है। लोनी का एक्यूआइ 257 व वसुंधरा का 244 दर्ज किया गया।

    वहीं संजय नगर व इंदिरापुरम का एक्यूआइ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। मंगलवार को जिले का एक्यूआइ 192 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था। संबंधित विभागों के अधिकारी प्रदूषण से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। लोग प्रदूषण के बढ़ते स्तर से राहत पाने के लिए मौसम पर ही निर्भर हो गए हैं। हवा चलने या बूंदाबांदी होने पर ही लोगों को इससे राहत मिलती है।

    मोहन नगर फ्लाइओवर के पास दिनभर जलता रहा कूड़ा

    मोहन नगर फ्लाइओवर के पास दिनभर कूड़ा जलता रहा। इससे आस पास लगे पेड़ों की शाखाओं में भी आग लग गई। इस पर किसी भी जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी संबंधित विभाग पर जुर्माना नहीं लगाया।

    कागजों में हो रहा 10 टैंकरों से छिड़काव

    जिले में साहिबाबाद, वसुंधरा, इंदिरापुरम, लोनी समेत विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों पर धूल उड़ रही है। नगर निगम व जीडीए के अधिकारी पानी का छिड़काव नहीं करा रहे हैं। सड़कों पर उड़ रही धूल प्रदूषण को बढ़ावा दे रही है। नगर निगम द्वारा कागजों में 10 टैंकरों से पानी का छिड़काव कराने का दावा कर रहा है, लेकिन कहीं भी छिड़काव होता नहीं दिख रहा।

    जिले के स्टेशनों का एक्यूआइ

    वसुंधरा 244

    इंदिरापुरम 227

    संजय नगर 192

    लोनी 257

    जिले का एक्यूआइ

    बुधवार       230

    मंगलवार    192

    सोमवार      202

    रविवार       241

    शनिवार      270

    कूड़ा जलाने वाले स्थान पर अधिकारी को भेजकर जांच कराई जाएगी। प्रदूषण फैलाने वाले संबंधित विभाग पर जुर्माना लगाया जाएगा। सड़कों पर छिड़काव की जिम्मेदारी नगर निगम व जीडीए की है।

    -विकास मिश्र, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी।