Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में लगातार घट रहा यमुना का जलस्तर, बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन कर रहा कीटनाशकों का छिड़काव

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 09:19 PM (IST)

    लोनी में यमुना नदी का जलस्तर घटकर 21.30 मीटर पर आने से लोगों ने राहत की सांस ली। हथिनी कुंड बैराज से कम पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में कमी आई है। विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने 70 बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन किट और तिरपाल वितरित किए। प्रशासन बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशकों का छिड़काव कर रहा है।

    Hero Image
    यमुना का जलस्तर घटकर 210.30 पर पहुंचा। जागरण

    जागरण संवाददाता, लोनी। यमुना नदी का जलस्तर रविवार को घटकर 21:30 मीटर पर आ गया है। जलस्तर कम होने पर अधिकारियों और लोगों ने राहत की सांस ली है। विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने 70 बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन किट और तिरपाल वितरित किए। बदरपुर डूब क्षेत्र के प्रभावित लोगों को अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण लोनी में बाढ़ के हालात शुरू हुए थे। अब बैराज से कम पानी छोड़े जाने के कारण लोनी में यमुना नदी का जलस्तर घटकर 21:30 मीटर पर आ गया है। जलस्तर कम होने पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

    डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों के आसपास पानी भर गया है। इसके चलते प्रभावितों ने चौकी पर शरण ले रखी है। प्रशासन प्रभावितों को बीमारी से बचाव के लिए भोजन और चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल और विधायक नंद किशोर गुर्जर ने रविवार को एसडीएम दीपक कुमार और नायब तहसीलदार लीलू सिंह के साथ पचैरा बाढ़ चौकी पर बाढ़ प्रभावित 70 लोगों को राशन किट और तिरपाल वितरित किए।

    प्रशासन हर स्थिति पर नज़र रखे हुए है। यमुना का जलस्तर कम होने लगा है। लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशकों का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।

    - दीपक कुमार, एसडीएम लोनी

    comedy show banner
    comedy show banner