Ghaziabad में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया वायरल, दोस्त पर लगाया आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप महिला की सहेली पर है जिसने वीडियो कॉल रिकॉर्ड करके उसे अश्लील बना दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बदनामी से परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर में कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप महिला की दोस्त पर ही है। उसने वीडियो कॉल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया।
इसके बाद वीडियो को एडिट कर अश्लील बना दिया। इस मामले में मोदीनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक कॉलोनी की महिला के मुताबिक, पिछले दिनों वे अपने घर पर थी। पास में ही उनके पति भी थे। इस बीच उनकी दोस्त की वीडियो कॉल आई। महिला कॉल उठाकर बात करने लगी।
आरोप है कि वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। जिसमें महिला व पति दोनों दिख रहे हैं। इसके बाद इसे एडिट कर अश्लील वीडियो बना दिया। जिसे इस्टाग्राम पर फर्जी अकांउट से वायरल किया गया। आरोपी की हरकत से महिला की बदनामी हो रही है। वहीं, परेशान आकर महिला ने थाने में शिकायत दी है।
एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मुस्कान व उसके साथी पर केस दर्ज किया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।