Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में चिलचिलाती धूप से लोग गर्मी से परेशान, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत?

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 07:25 PM (IST)

    गाजियाबाद में सोमवार को तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भी तेज धूप रहेगी लेकिन बादल और हवाएं राहत दे सकती हैं। आर्द्रता 77% दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय करते देखा गया।

    Hero Image
    गाजियाबाद में सोमवार को तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सोमवार को सुबह से शाम तक धूप तीखी रही। तापमान बढ़ने से लोग दिनभर गर्मी से परेशान रहे। ऐसे में दोपहर में लोग गर्मी से बचाव का प्रयास करते नजर आए। मौसम विभाग का अनुमान था कि अगले दो दिन तेज धूप रहेगी, लेकिन बादलों के मंडराने के साथ तेज हवाएं गर्मी से राहत दे सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक महीने से अधिक समय से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ था। ऐसे में उतनी गर्मी महसूस नहीं हो रही थी। आसमान में बादल मंडराने के कारण धूप भी ज्यादा तेज नहीं थी।

    रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल मंडराने के साथ हवा चलती रही। ऐसे में उतनी गर्मी महसूस नहीं हो रही थी। लेकिन सोमवार को सुबह से शाम तक धूप तीखी रही। ऐसे में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी भी खूब महसूस हुई। ऐसे में अधिकतम तापमान भी बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तेज धूप के कारण गर्मी रहेगी। बीच-बीच में बादलों के मंडराने के साथ तेज हवाएँ चलने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

    सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 74 प्रतिशत रह सकती है।