Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में 2 दिन की बारिश से तापमान में भारी गिरावट, रात में महसूस हुई ठंड
गाजियाबाद में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड का अहसास हुआ है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। हवा की गति 12-15 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह सवेरे से मंगलवार को तेज बारिश होने के साथ हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं।
बीते दो दिन से रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। तापमान दो दिन से 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। सोमवार को सुबह सवेरे से रात तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। बीच में कुछ देर के लिए ही बारिश रुकी।
रात में भी ज्यादातर समय बूंदाबांदी होती रही। मंगलवार सुबह सवेरे से ही फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। जो करीब साढ़े नौ बजे तक जारी रही। सुबह में हल्की ठंड का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ तेज बारिश हो सकती है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 98 प्रतिशत रह सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।