Ghaziabad Weather: जोरदार बारिश से गर्मी में हुआ सर्दी का एहसास, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट
गाजियाबाद में लगातार तीसरे दिन सुबह जोरदार बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी में सर्दी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से तापमान में गिरावट बनी रहेगी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लगातार तीसरे दिन सोमवार को सुबह सवेरे से ही जमकर वर्षा हुई। ऐसे में तापमान में गिरावट रहने से सुबह के समय हल्की सर्दी का एहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ वर्षा हो सकती है। तापमान में गिरावट बनी रहने से गर्मी से राहत रहेगी।
तीन दिन से शहर में विभिन्न स्थानों पर वर्षा होने से तापमान में गिरावट बनी हुई है। दो दिन शाम को वर्षा हुई थी और सोमवार को सुबह सवेरे से ही तेज वर्षा होती रही। रविवार को सुबह सवेरे से ही आसमान में घने बादल मंडरा रहे थे।
कुछ देर के लिए तेज धूप निकली थी। जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हुई थी। लेकिन शाम को तेज वर्षा होने के बाद तापमान में गिरावट आई तो गर्मी से राहत मिली थी। सोमवार को सुबह सवेरे से ही दोपहर तक जमकर वर्षा हुई।
इसके बाद शाम तक रुक रुककर बादल बरसते रहे। जिससे तापमान में गिरावट से हल्की सर्दी का एहसास हुई। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।
वातावरण में आर्द्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ वर्षा हो सकती है। तापमान में गिरावट बनी रहेगी।
इससे पहले, रविवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 89 प्रतिशत रहने के आसार हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।