Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Wall Collapse: निर्माणाधीन गोदाम की दीवार सड़क की ओर गिरी, दबने से बच्चे की मौत और मां घायल

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 08:33 AM (IST)

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब 6 बजे कनावनी इलाके में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। त्योहार से पहले ही पीड़ित के घर में बेटे की मौत के बाद मातम पसर गया।

    Hero Image
    मृतक बच्चे की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती घायल महिला मोना। सौ. स्वजन

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षे के कनावनी में मंगलवार शाम करीब छह बजे निर्माणाधीन गोदाम की दीवार सड़की की ओर गिर गई। दुकान पर सामान लेने जा रहे मां और बेटे मलबे की नीचे दबकर घायल हो गए।

    चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को वसुंधरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मां का उपचार चल रहा है। पुलिस को मामले में कोई शिकायत अभी नहीं मिली है।पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कनावनी में घटनास्थल पर पड़ा टूटी दीवार का मलबा। फोटो- जागरण

    दीवार से लगाकर रखीं गई थीं टाइल्स-पत्थर

    पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से संभल जिले के राजेश यादव दिल्ली में कैब चालक हैं। वह इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के कनावनी में पत्नी मोना और आठ साल के बेटे विशाल के साथ किराये के मकान में रहते हैं।

    मंगलवार को वह काम पर गए थे। उनकी पत्नी मोना और बेटा विशाल शाम करीब छह बजे घर के पास में दुकान से सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह रास्ते में हरिओम ग्रेनाइट नाम से टाइल्स के गोदाम के पास पहुंचे। तभी अचानक आठ फुट ऊंची चार इंच की दीवार उनके ऊपर गिर गए।

    बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    मां और बेटे मलबे में दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग शोर मचाकर मदद के लिए पहुंचे। मलबा हटाकर दोनों को निकाला और वसुंधरा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।

    मोना का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। राजेश को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मलबे में आसपास खड़ी ईस्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब दौ सौ गज जमीन पर गोदाम का निर्माण तीन दिन से चल रहा था।

    जिस तरफ सड़क दी उस ओर की दीवार पर कोई पिलर नहीं था। उसी ओर गोदाम में टाइल्स और पत्थर रखे हुए थे। जिसका भार दीवार नहीं सह सकी और भरभराकर गिर गई। पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले गोदाम मालिक को भी जांच के लिए बुलाया है। फिलहाल पुलिस को मामले में अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

    त्योहार पर छा गया मातम

    होली से पहले हादसा होने से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पूर्व विशाल के चेहरे पर आवार कुत्ते ने हमला कर दिया था।

    उसकी आंख पर गहरा जख्म हो गया था। पांच लाख रुपये इलाज में खर्च हुए थे। स्वजन अभी उस सदमे से बाहर भी नहीं आए थे कि हादसे ने उनके बेटे को छीन लिया। स्वजन को रो रोकर बुरा हाल है।

    गोदाम की दीवार गिरने से मां और बेटे दब गए थे। बच्चे की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां का इलाज चल रहा है। स्वजन की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मामले को लेकर गहनता से जांच कराई जा रही है।    - अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम