विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में श्री दूधेश्वरनाथ विद्यापीठ का होगा अहम रोल, अयोध्या जाएंगे आचार्य

By Deepa SharmaEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 05 Dec 2023 08:14 AM (IST)

श्री दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ संस्थान के अध्यक्ष एवं मंदिर के महंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि आचार्य तयोराज उपाध्याय ...और पढ़ें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में श्री दूधेश्वरनाथ विद्यापीठ का होगा अहम रोल
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में श्री दूधेश्वरनाथ विद्यापीठ का होगा अहम रोल

HighLights

  1. अयोध्या में 15 जनवरी से दोनों समय चलेगी नि:शुल्क राम रसोई
  2. प्राण प्रत‍िष्‍ठा में आने वाले भक्‍तों को होगी राहत

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्री दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ के दो आचार्य भी शामिल होंगे। आचार्य तयोराज उपाध्याय व आचार्य नित्यानंद आठ जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे और 24 जनवरी तक वेद पाठ करेंगे।

श्री दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ संस्थान के अध्यक्ष एवं मंदिर के महंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि आचार्य तयोराज उपाध्याय व आचार्य नित्यानंद को भारत सरकार व श्री राम जन्म भूमि मंदिर ट्रस्ट द्वारा निमंत्रण पत्र भेजा गया है।

22 जनवरी को श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे PM मोदी

दोनों आचार्यों ने अयोध्या में जाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह वेद विद्यापीठ के लिए गर्व की बात होगी। अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होगी।

Also Read-

महंत नारायण गिरि महाराज का कहना है कि विद्यापीठ के विद्यार्थी देश के कई वेद पाठशालाओं में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं एवं कई विद्यार्थी विदेशों में प्रतिष्ठित मंदिरों में पुजारी हैं। विद्यापीठ के पूर्व विद्यार्थी ऋषभ शर्मा कार सेवा पूरक अयोध्या में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।