Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में पुलिस की करतूत, छेड़खानी की शिकायत करने पहुंची महिला को निवाड़ी रोड चौकी से भगाया

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 12:40 AM (IST)

    महिलाओं की सुनवाई प्राथमिकता पर करने का दावा करने वाली गाजियाबाद पुलिस की हकीकत धरातल पर बिल्कुल परे हैं। ताजा मामला मोदीनगर से सामने आया है। यहां छेड़खानी की शिकायत लेकर पहुंची महिला को निवाड़ी रोड चौकी से दारोगा ने भगा दिया। महिला से अभद्रता की और आरोपित को चाैकी से ही छोड़ दिया। कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी।

    Hero Image
    गाजियाबाद में पुलिस करतूत, छेड़खानी की शिकायत करने पहुंचीं महिला को निवाड़ी रोड चौकी से भगाया

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। महिलाओं की सुनवाई प्राथमिकता पर करने का दावा करने वाली गाजियाबाद पुलिस की हकीकत धरातल पर बिल्कुल परे हैं। ताजा मामला मोदीनगर से सामने आया है। यहां छेड़खानी की शिकायत लेकर पहुंची महिला को निवाड़ी रोड चौकी से दारोगा ने भगा दिया। महिला से अभद्रता की और आरोपित को चाैकी से ही छोड़ दिया। कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो अज्ञात में केस दर्ज किया गया। इसमें दारोगा भी नामजद नहीं है। निवाड़ी रोड स्थित एक कालोनी की महिला गृहणी हैं। उनके बेटे की तबीयत खराब चल रही है। तीन दिन पहले वह बेटे का उपचार कराने के बाद घर लौट रही थी। साथ में उनका भाई भी था।

    चौकी के पास की छेड़छाड़

    इस बीच निवाड़ी रोड चौकी के पास से वे फल खरीदने लगी। आरोप है कि इसी बीच एक आरोपित उनके साथ छेड़खानी करने लगा। पहले तो महिला ने उसपर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब आरोपित हरकत से बाज नहीं आया तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिसके बाद महिला के भाई व आसपास के लोगों ने आरोपित की धुनाई कर दी। उसे पकड़कर लोग चौकी ले गए।

    दारोगा ने छेड़छाड़ का आरोप बताया झूठा

    आरोप है कि वहां तैनात एक दारोगा ने छेड़खानी के आरोप को झूठा बताते हुए महिला को अपमानित करना शुरू कर दिया। उनपर जातिसूचक टिप्पणी भी की। कार्रवाई के बाद पीड़िता को चौकी से भगा दिया। कार्रवाई करने के बजाए चौकी से ही आरोपित को भी छोड़ दिया। इससे आरोपित के हौसले और बढ़ गए। वह महिला को तंग करने लगा।

    ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में दुष्कर्म के बाद दो किशोरी प्रेग्नेंट, पेट दर्द होने पर जांच में हुई पुष्टि; आरोपी गिरफ्तार

    महिला ने इस बारे में पुलिस उच्चाधिकारियों को बताया तो स्थानीय पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया। महिला ने बताया कि आरोपित दारोगा का व्यवहार उनके प्रति बहुत बुरा था। मामले में एसीपी का कहना है कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। यदि दारोगा पर लगे आरोपों की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।