Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ghaziabad: गैंगस्टर राकेश शर्मा की 12.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क के आदेश, आरोपित पर दर्ज हैं 12 मुकदमे

    By Ashutosh GuptaEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Thu, 04 May 2023 10:30 PM (IST)

    गैंगस्टर के आरोपित राकेश शर्मा की अपराध की दुनिया में रहकर अवैध रूप से बनाई गई चल व अचल संपत्ति पर कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर की कोर्ट से आदेश दिए गए हैं। उसकी विभिन्न स्थानों पर 12.06 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्की के आदेश हुए हैं।

    Hero Image
    गैंगस्टर राकेश शर्मा की 12.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क के आदेश

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाने से वर्ष 2022 से गैंगस्टर के आरोपित राकेश शर्मा की अपराध की दुनिया में रहकर अवैध रूप से बनाई गई चल व अचल संपत्ति पर कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर की कोर्ट से आदेश दिए गए हैं। उसकी विभिन्न स्थानों पर 12.06 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्की के आदेश हुए हैं। शुक्रवार को पुलिस उसकी चल व अचल संपत्तियों की कुर्की करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर का रहने वाला है गैंगस्टर

    पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने बताया कि राकेश शर्मा बुलंदशहर के शिकारपुर का रहने वाला है। उसने 1995 से 2021 के बीच गिरोह बनाकर धोखाधड़ी, हत्या, हत्या के प्रयास, जालसाजी समेत अन्य वारदात को अंजाम देकर अर्जित किए गए धन से चल व अचल संपत्ति हासिल की। उसके खिलाफ पूर्व में दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ व बुलंदशहर के विभिन्न थानों में 12 मामले दर्ज हैं।

    ट्रोनिका सिटी पुलिस ने उसके खिलाफ वर्ष 2022 में गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि राकेश शर्मा की ग्रेटर नोएडा में छह करोड़, बुलंदशहर शिकारपुर में चार करोड़ की चार भूमि, मथुरा में डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके साथ ही 23.31 लाख की बीएमडब्ल्यु कार व 32.53 लाख की फार्च्यूनर कार की कुर्की भी की जाएगी।

    17 दिन में कमिश्नरेट पुलिस ने की 46 करोड़ की संपत्ति जब्त 

    कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले 17 दिन में तीन अलग-अलग आदेश में आरोपितों की 46 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है। 18 अप्रैल से अब तक तीन आदेश में लक्ष्य तंवर व उसके साथियों व राकेश शर्मा की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की गई है। जबकि वर्ष 2022 में पुलिस ने वर्ष भर में 30 अलग-अलग मामलों में 33.80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की थी।