Ghaziabad में ब्यूटीशियन को ले उड़ा अकबर, तीन दिन में ही चढ़ा पुलिस के हत्थे; युवती के दर्ज हुए बयान
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने अकबर नाम के एक जन सेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है। युवती के परिजनों ने अकबर पर बंधक बनाने और धमकाने का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया और आरोपी को जेल भेज दिया।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद में इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली युवती को अपने साथ ले जाने वाले जन सेवा केंद्र संचालक अकबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
युवती के स्वजनों ने बेटी को बंधक बनाने व धमकाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के बयान दर्ज कर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के निजी कर्मचारी ने मुकदमे में बताया था कि उनकी बेटी पार्लर चलाती है। पार्लर के पास ही अकबर नाम का युवक जनसेवा केंद्र चलाता है। 24 मई की शाम जब उनकी बेटी घर नहीं लौटी थी। उनकी पत्नी उसे बुलाने पार्लटर पर पहुंची थीं।
वहां पहुंचने पर पता चला कि जनसेवा केंद्र संचालक ने बेटी को बंधक बना रखा है। इसका विरोध किया तो आरोपी के साथियों व तीन-चार महिलाओं ने पत्नी से मारपीट भी की। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी बेटी को डरा-धमकाकर अपने साथ ले गया।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने युवती को कविनगर से बरामद कर लिया था। रविवार रात में युवती के बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद परिवार को सौंप दिया गया। आरोपित अकबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।