Ghaziabad News: मोदीनगर में पिता से गाली-गलौज के विरोध में युवक की पीठ में घोंपा चाकू, तीन आरोपितों पर केस दर्ज
मोदीनगर में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। पिता से गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक की पीठ में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रेम नामक युवक को मेरठ रेफर किया गया है पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की कृष्णापुरी कालोनी में शुक्रवार रात पिता से गाली-गलौज के विरोध में आरोपितों ने युवक की पीठ में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने तीन आरोपितों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गोविंदपुरी स्थित कृष्णापुरी कालोनी के मोनू के मुताबिक, उनके पिता बालकिशन शुक्रवार रात घर के बाहर खड़े थे। इस बीच तीन आरोपित आए और पिता के साथ गाली-गलौज करने लगे।
पहले तो पिता ने अनसुना किया लेकिन आरोपित बाज नहीं आए। उनके साथ अभद्रता करने लगे। आरोपित शराब के नशे में थे। इस बीच मोनू का भाई प्रेम आया और आरोपितों का विरोध करने लगा। इसपर आरोपित भड़क गए।
प्रेम को बुरी तरह पीटने लगे। उनकी पीठ में चाकू घोंप दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर आने लगे तो आरोपित भाग निकले। प्रेम को मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
अब भी वे उपचाराधीन है। मामले में मोनू की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपित आशीष, मोहित व गौरव पर केस दर्ज किया गया है। इनकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।