Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad News: लोनी में यमुना का जलस्तर तेजी से घटकर 210.75 पर पहुंचा, सैकड़ों परिवारों को मिलेगी राहत

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 09:39 AM (IST)

    लोनी में यमुना नदी के जल स्तर में गिरावट आई है क्योंकि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से कम पानी छोड़ा जा रहा है। जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के बावजूद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ से प्रभावित लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और प्रशासन उन्हें भोजन नाश्ता और चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।

    Hero Image
    लोनी में यमुना नदी का जलस्तर कम हुआ।

    संवाद सहयोगी, लोनी। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में कमी आने के बाद लोनी में यमुना नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। इसके चलते शनिवार शाम को यमुना का जलस्तर 211.75 से घटकर 210.75 मीटर पर आ गया। हालांकि जल स्तर अब भी खतरे के निशान 209 मीटर से ऊपर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना में आई बाढ़ के चलते लोनी के खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सैंकड़ों परिवार मजबूरी में पुस्ते पर तिरपाल लगाकर गुजर बसर कर रहे हैं। वहीं, अब बैराज से 50 हजार क्यूसेक से कम पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे लोनी में यमुना नदी का जल स्तर घटकर 210.75 मीटर पर आ गया है।

    जलस्तर घटने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। डूब क्षेत्र में रहने वालों की चिंता अभी बनी हुई है। डूब क्षेत्र में घरों के दरवाजों के आधा भाग पानी में डूबा हुआ है।

    घर में भरे पानी के चलते लोगों के बिजली के उपकरण और आवश्यक सामान खराब हो चुके हैं। हालांकि कुछ प्रभावित प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए शरण स्थल के स्थान पर जाने के बजाय रिश्तेदारी में रहने के लिए चले गए है। बावजूद इसके अभी भी कई परिवार पुस्ते पर बैठे हुए है।

    एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रभावितों के लिए दोनों समय के भोजन व सुबह का नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के लोनी में यमुना का कहर, शिविरों में दवा और दूध की कमी; किसानों को भारी नुकसान

    यह भी पढ़ें- यमुना में जलस्तर बढ़ने से निचले हिस्से में बसे गांवों में दहशत का माहौल, NDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी

    comedy show banner
    comedy show banner