Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में विवाहिता ने बेटी को दिया जन्म तो ससुरालियों ने काट डाले बाल, पीट-पीटकर घर से निकाला

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 05:30 AM (IST)

    मोदीनगर में एक महिला को बेटी होने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। उन्होंने महिला के बाल काटे ताने दिए और पीटा जिससे उसके पेट के टांके तक खुल गए। पीड़िता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला की यह दूसरी शादी थी और ससुराल वाले उसके पहले बेटे को साथ नहीं रखना चाहते थे।

    Hero Image
    बेटी पैदा होने पर विवाहिता के काट दिये बाल, बुरी तरह पीटकर घर से निकाला।

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। तिबड़ा रोड स्थित कृष्णाकुंज कॉलोनी में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल ने उनके सिर के बाल काट दिये। उन्हें ताने दिये। बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया। डिलीवरी के दौरान पेट में लगे टांके तक टूट गए। विवाहिता का उपचार चल रहा है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर पति समेत सात पर केस दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदीनगर की न्यू मानवतापुरी कालोनी की पूजा के पति की 2022 में माैत हो गई थी। इस पति से उन्हें सात साल का बेटा था। जिसके बाद अब दूसरी शादी करीब एक साल पहले मोदीनगर की कृष्णाकुंज कालोनी में नितिन के साथ हुई।

    आरोप है कि नितिन व ससुराल के लोग बेटे को यहां नहीं रखना चाहते थे। इसलिए बेटा पूजा के मायके में रहने लगा। इस बीच पूजा गभर्वती हुई। चार सितंबर को पूजा ने बेटी को जन्म दिया। लेकिन ससुराल के लोग बेटे की आस लगाए बैठे थे।

    आरोप है कि ससुरालियों ने अस्पताल में ही पूजा को ताने देने शुरू कर दिये। अस्पताल से छुट्टी के बाद जब वे घर पहुंचीं तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। इतना ही नहीं, 11 सितंबर को ससुरालियों ने उनके सिर के बाल काट दिये और बुरी तरह पीटा। जिससे उनके पेट में लगे टांके तक टूट गए। इसके बाद उनका मोबाइल छीन लिया। कमरे में बंधक बनाकर रखा।

    महिला ने किसी तरह स्वजन को सूचना दी। वे 14 सितंबर को कृष्णाकुंज पहुंचे और पूजा को मायके ले गए। पूजा को लेकर स्वजन एसीपी मोदीनगर के सामने पहुंचे और शिकायत की। उनके आदेश पर केस दर्ज किया गया।

    एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पति नितिन, ननद ममता, बेबी,नीतू व गीती, देवर निक्की व देवरानी प्रियंका पर केस दर्ज किया गया है। जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसकी गिरफ्तारी होगी।