Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad News: ससुरालियों ने महिला दारोगा पर बनाया दहेज का दबाव, पति समेत पांच पर केस दर्ज

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 09:39 AM (IST)

    मोदीनगर में एक महिला दारोगा को दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गर्भवती न होने पर ताने मारे जाते थे और नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

    Hero Image
    झांसी के महिला थाने में चल रही तैनाती, ससुरालियों पर गंभीर आरोप

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। दहेज लोभ में महिला दारोगा को ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके गर्भवती ना होने पर ससुराल के लोग ताने मारते रहे।

    अब कुछ दिन पहले जब वह घर आई तो ससुरालियों ने नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया। मना करने पर घर से निकाल दिया। मामले में डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर मोदीनगर थाने में पति समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी की पूजा चौधरी की शादी जनवरी 2020 को फफराना गांव में अमित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। आये दिन ससुराल के लोग उन्हें प्रताड़ित करते। लेकिन परिवार बना रहे इसलिए वे सब सहती रही।

    इसी बीच वे दारोगा भर्ती की तैयारी में जुटी। 2023 में वे यूपी पुलिस में दारोगा भर्ती हो गई। आरोप है कि ससुराल के लोग नौकरी से खुश नहीं थे। वे आये उन्हें परेशान करते। नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने लगे।

    आरोप है कि छुट्टी पर आने पर उन्हें ताने मारते।  पूजा आरोपित ससुरालियों की हरकतों से परेशान रहने लगी। वे तनाव में रहने लगी। स्वजन को ससुरालियों की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद डीसीपी ग्रामीण को शिकायती पत्र दिया।

    डीसीपी ने तत्काल मोदीनगर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पति अमित, ससुर कृपाल, जेठ जितेंद्र व नरेंद्र और जेठानी पूजा पर केस दर्ज किया गया है। छानबीन में जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसकी गिरफ्तारी होगी।