Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरी मां और मेरे ससुर बने लिव इन पार्टनर, मुझ पर भी डालता है गंदी नजर'; महिला ने पति के खिलाफ भी दी शिकायत

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 02:18 PM (IST)

    गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी मां उसके ससुर के साथ लिव-इन में है और दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने अपने पति पर मारपीट और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है साथ ही जान का खतरा भी बताया है।

    Hero Image
    महिला ने पुलिस को शिकायत कार्रवाई की मां की है। (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी मां अब उसके ससुर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की जाती है। महिला ने ससुर पर गलत नीयत रखने का भी आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता का कहना है कि उसके पति और ससुर आपराधिक प्रवृति के हैं। पुलिस उनके घर छापा मारकर अवैध हथियार भी बरामद कर चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ऊपर दो बार जानलेवा हमला हो चुका है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    क्या है पूरा मामला?

    पीड़िता के मुताबिक उनकी शादी वर्ष 2018 में सिकंद्राबाद निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उसके ससुर ने उसकी मां को प्रेमजाल में फंसा लिया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला ने अपने पति पर भी बिना वजह मारपीट का आरोप लगाया है।

    बीते वर्ष मार्च में उसके पति ने उसके ऊपर पिस्टल तानकर धमकाया था। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से कर दी। पुलिस ने जब उसकी ससुराल में दबिश दी तब दो विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए थे।

    पीड़िता का आरोप है कि ससुर उसके ऊपर बुरी नीयत रखता है। पीड़िता ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप भी लगाया है। बीते महीने उसके ससुर के कहने पर पति ने बुरी तरह मारपीट की थी।

    पीड़िता ने पति, ससुर, मां और अपने भाई से जान का खतरा बताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र मामले में कार्रवाई की जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner