Weather Update: दिल्ली-NCR के इस शहर में दिनभर मंडराते रहे बादल, गर्मी से मिली हल्की राहत
गाजियाबाद में पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से हल्की राहत है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है। शनिवार को आंधी-वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बीते दो दिन से तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से हल्की राहत बनी हुई है। मंगलवार को भी सुबह से धूप तो निकली, लेकिन आसमान में बादल मंडराते रहने की वजह से गर्मी कुछ कम महसूस हुई।
हालांकि दोपहर में धूप निकली तो उमस से लोग परेशान हुए। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल मंडराते रहेंगे। शनिवार को देर आंधी-वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद से गर्मी से राहत बनी हुई है।
सोमवार को दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ बीच-बीच में धूप रहने से दोपहर में हल्की गर्मी रही थी, लेकिन सुबह शाम राहत महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल मंडराते रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
बुधवार को तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 67 प्रतिशत रहने के आसार हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।