Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Crime: युवती से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने पूछताछ में उगला खौफनाक सच

    Updated: Mon, 26 May 2025 09:38 AM (IST)

    गाजियाबाद के लोनी में अंकुर विहार पुलिस ने चमन विहार अंडरपास से दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। दिल्ली में दर्ज हुई जीरो एफआईआर अंकुर विहार थाने में स्थानांतरित हुई थी। युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी ने दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में युवती से मिलना और अंकुर विहार में उसके साथ रहने की बात स्वीकार की।

    Hero Image
    दुष्कर्म में वांछित आरोपित गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, जागरण, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के लोनी में अंकुर विहार थाना पुलिस ने रविवार सुबह चमन बिहार अंडर पास से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।

    सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व दिल्ली से जीरो एफआइआर अंकुर विहार थाना में ट्रांसफर होकर आई थी। जिसमें एक युवक के खिलाफ एक युवती ने थाना सब्जी मंडी नार्थ दिल्ली में दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना स्थल थाना अंकुर विहार पाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने रविवार को आरोपित को चमन विहार अंडरपास से गिरफ्तार किया है।

    आरोपित ने 10 माह पूर्व दिल्ली जामा मस्जिद इलाके में मिलना व अक्सर युवती के साथ मोबाइल पर बातें करना स्वीकार किया। आरोपित ने बताया कि वह युवती के साथ एक माह तक अंकुर विहार थाना क्षेत्र में रहा था।