Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stray Dogs: गाजियाबाद की पांडव नगर कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक, हमलों के चलते लोग परेशान

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 10:20 AM (IST)

    गाजियाबाद के पांडव नगर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में 40-45 कुत्ते घूमते रहते हैं जिससे बच्चों और बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है। लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं और निगम से तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं।

    Hero Image
    पांडव नगर कॉलोनी में घूमते आवारा कुत्ते। सौ. सुधी पाठक

    - आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में डर और असुरक्षा का माहल, आए दिन होती है घटनाएं

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पांडव नगर कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे निवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल है। आए दिन कुत्ते लोगों पर झपट पड़ते है और कई लोग इनका शिकार भी हो चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में करीब 40 से 45 कुत्ते इधर-उधर घूमते रहते हैं। स्थिति यह है कि घर से बाहर निकलने के लिए लोगों को हाथ में छड़ी लेकर चलना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना लगभग नामुमकिन हो गया है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर निगम में लिखित और मौखिक शिकायतें की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा बाहरी इलाकों से कुत्तों को पकड़कर कॉलोनी में छोड़ दिया जाता है, जिससे उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। निवासियों ने नगर निगम से तत्काल इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और वे सुरक्षित ढंग से रह सकें।

    क्या बोले लोग और जिम्मेदार?

    पांडव नगर कॉलोनी डायमंड फ्लाईओवर के पास है। जिसके कारण लोग रात के समय बाहर से कुत्तों को पकड़ कर फ्लाईओवर के नीचे छोड़ देते हैं। जिससे उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

    - अभिनव तिवारी, निवासी पांडव नगर

    सुबह और शाम की सैर अब तनाव बन गई है। हर मोड़ पर डर लगता है कि कहीं कुत्तों का झुंड झपट न पड़े। कॉलोनी में जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान होना चाहिए।

    - भूपेंद्र पाल, निवासी पांडव नगर

    कॉलोनी में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई कुत्ते आक्रामक हो चुके हैं। फिलहाल छोटी सी कॉलोनी में करीब 40 से 45 आवारा कुत्ते हैं। रात के समय बाहर निकलने में डर लगता है।

    - भानु त्यागी, निवासी पांडव नगर

    आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे होने वाली असुविधा पर नगर निगम को कई बार शिकायत दी गई है। लेकिन इस पर नगर निगम द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

    - गुलवीर सिंह, निवासी पांडव नगर

    आवारा कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण कराया जा रहा है। रोस्टर के अनुसार पांडव नगर से भी आवारा कुत्तों को पकड़कर बंध्याकरण और टीकाकरण कराया जाएगा।

    - डॉ. अनुज कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, नगर निगम

    comedy show banner
    comedy show banner