Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ghaziabad News: सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर पिता ने काटी हाथ की नस

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 03 Jul 2025 09:29 AM (IST)

    लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दूसरे पति पर 13 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार सोते समय पति ने बेटी के साथ गलत हरकत की और धमकी भी दी। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी पिता ने हाथ की नस काट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर पिता ने काटी हाथ की नस

    संवाद सहयोगी, लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 13 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत के बाद पिता ने अपने हाथ की नस काट ली। पीड़िता की मां ने अपने दूसरे पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि वर्ष 2010 में उनकी शादी सीलमपुर में हुई थी। बेटी को जन्म देने के कुछ समय बाद पति की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद पिता ने उनकी दूसरी शादी लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाले युवक से करा दी।

    अब यहां वह पति और 13 साल की बेटी के साथ रहती हैं। आरोप है कि दो दिन पहले सोते समय दूसरे पति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बेटी रोते हुए उठी और सौतेले पिता की हरकत के बारे में बताया। आरोप है कि इस पर पति ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    महिला का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अपने स्वजन को बताया तो आरोपित ने चाकू से अपने हाथ की नस काट ली। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।