विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: मोदीनगर के लोगों के लिए गुड न्यूज, राजचौपले पर आरओबी का निर्माण कार्य आज से शुरू

Published: Sun, 24 Aug 2025 03:11 PM (IST)

गाजियाबाद के मोदीनगर में राजचौपले पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य आज से शुरू हो रहा है। विधायक और ...और पढ़ें

वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। (सांकेतिक तस्वीर)
वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. राजचौपले पर आरओबी निर्माण आज से शुरू |
  2. विधायक और चेयरमैन करेंगे निर्माण का शुभारंभ |
  3. दो साल में पूरा होने की उम्मीद |

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मोदीनगर के लोगों के राहत भरी खबर है। आज रविवार से राजचौपले पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। विधिवत तरीके से आज विधायक मोदीनगर डॉ. मंजू शिवाच व नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

लंबे समय से चली आ रही लोगों की मांग अब पूरी होगी। रोजाना जाम में फंसकर परेशान होने की समस्या से निजात मिलेगी। करीब दो साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। सेतू निगम आरओबी का निर्माण करेगा।

मोदीनगर में राजचौपले से हापुड़ रोड की तरफ 150 मीटर की दूरी पर ही रेलवे फाटक है। फाटक बंद होने पर वाहनों की कतार दिल्ली-मेरठ मार्ग तक आ जाती है। जिसके चलते मेरठ की तरफ से आ रहे वाहनों को आगे जाने की जगह नहीं मिलती और जाम लगता है।

फाटक से निकलना लोगों के लिए मुसीबत बना रहता है। ऐसे में यहां आरओबी के निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही है। जिसका कार्य आज से शुरू होगा। पिछले दिनों स्थानीय व्यापारियों, चिकित्सकों व लोगों ने विरोध किया गया। जिसके बाद आरओबी के नक्शे में संशोधन किया गया।

जिसके चलते निर्माण कार्य में देरी हुई। यह आरओबी वाई आकृति में होगा। हापुड़ रोड रेलवे फाटक से गाजियाबाद की ओर 325 मीटर और मेरठ की ओर 905 मीटर तक निर्माण किया जाएगा।

राज चौपले से मेरठ एवं गाजियाबाद की ओर डिवाइडर के मध्य से 16.76 मीटर सडक लोकनिर्माण विभाग की है। जबकि 7.24 मीटर निजी भूमि निजी है। अब नगरपालिका जमीन पर अधीग्रहण की कार्रवाई शुरू करेगी। पेड़ों की कटाई का कार्य चल रहा है। अधिकांश पेड़ कट चुके हैं। कुछ ही दिन में बिजली लाइन शिफ्टिंग का काम भी शुरू होगा।