यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजियाबाद के लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, राजनगर एक्सटेंशन में बनेगी हम तुम और बंधा-नूरनगर रोड
राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों को जर्जर सड़कों से जल्द राहत मिलेगी। जीडीए ने दो क्षेत्रीय योजना सड़कों के निर्माण के ...और पढ़ें

HighLights
- राजनगर एक्सटेंशन में जर्जर सड़कों से राहत |
- जीडीए ने सड़क निर्माण प्रक्रिया की तेज |
- किसानों से भूमि खरीदने का नोटिफिकेशन जारी |
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में जर्जर सड़कों से जूझ रही करीब डेढ़ लाख से अधिक आबादी को जल्द राहत मिलने वाली है। जीडीए ने दो जोनल प्लान रोड बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए किसानों से जमीन खरीदने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार तीन महीने में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्राधिकरण 24 मीटर चौड़ी हम तुम रोड और 18 मीटर चौड़े बंधा-नूरनगर मार्ग के लिए जमीन खरीदेगा। मोरटा और भोवापुर गांव के किसानों से करीब 52,400 वर्ग मीटर जमीन खरीदने पर सहमति बन चुकी है। इसमें 46 गाटा मोरटा गांव के और पांच गाटा भोवापुर गांव के शामिल हैं।
बैनामा कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। हम तुम रोड पर कई हाईराइज सोसायटी स्थित हैं, जिनमें साल 2014 से यहां लोग रह रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ। वर्षा के दौरान मिट्टी बह जाने से गहरे गड्ढे और कीचड़ की वजह से लोगों का आना-जाना बेहद मुश्किल भरा हो जाता है। इन गड्ढ़ों में खासकर कार आदि वाहन फंसने पर क्रेन तक मंगानी पड़ती है।
यातायात मिलेगा बेहतर विकल्प
प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक नई सड़कों से क्षेत्र को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। राजनगर एक्सटेंशन का जाम कम होने के साथ ही आउटर रिंग रोड तक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होंगे। इससे विकास कार्यों को भी गति मिलेगी और राजस्व बढ़ने पर अन्य सड़कों का निर्माण भी संभव होगा।
राजनगर एक्सटेंशन में सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज की गई है। किसानों से सहमति बनने के बाद नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बैनामा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
राजेश कुमार सिंह, सचिव जीडीए
