Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Weather: दो दिन तेज धूप के साथ मंडराते रहेंगे बादल, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 08:55 AM (IST)

    गाजियाबाद में सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और उमस भरी गर्मी रहने का अनुमान जताया है। शहरवासी पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्मी से परेशान थे। बुधवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई।

    Hero Image
    तेज वर्षा के बीच पंचवटी के पास जीटी रोड से होकर गुजरता स्कूली बच्चों का रिक्शा। जागरण

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह सवेरे से निकली तेज धूप में काफी ज्यादा गर्मी महसूस हो रही थी। दोपहर तक आसमान में बादल घिर आए और धूप छाया होने लगी। कुछ ही देर में वर्षा शुरू हो गई। जो कुछ देर होने के बाद आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहेंगे। उमस भरी गर्मी रहने के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई दिन से तेज धूप शहरवासियों को तपा रही थी। तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी ज्यादा महसूस हो रही थी। मंगलवार को सुबह सवेरे तेज धूप रहने के बाद दोपहर में बीच बीच में हल्के बादल मंडराते रहे। जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हो रही थी।

    बुधवार को सुबह सवेरे से दोपहर तक तेज धूप में लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर में बादल घिर आए और वर्षा शुरू हो गई। कुछ देर वर्षा होने के बाद शाम तक आसमान में बादल मंडराते रहे। जिससे गर्मी से कुछ रही रही।

    न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तेज धूप रहने से के साथ आसमान में बादल मंडराते रहेंगे। जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 76 प्रतिशत रह सकती है।