Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Crime: मां-बाप ने दुत्कारा, नानी का मिला सहारा, दरिंदे ने नोंचकर मार दिया; अब मिला कोर्ट से न्याय

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 08:20 PM (IST)

    गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी नूर आलम को फांसी की सजा सुनाई है। बच्ची के जन्म के बाद उसके माता-पिता के बीच अलगाव हो गया था और उसे नानी के पास रहना पड़ा था। आरोपी जो बच्ची के घर के पास रहता था ने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

    Hero Image
    मां-बाप ने दुत्कारा, नानी का मिला सहारा, दरिंदे ने नोंचकर मार दिया।

    हसीन शाह, गाजियाबाद। मैं जब पैदा हुई तो अब्बा (पिता) नाराज थे। उन्होंने मेरी अम्मी (माता) को तंग करना शुरू कर दिया। एक रोज अब्बा ने मां को तलाक दे दिया। अम्मी ने दूसरा निकाह कर लिया। दूसरे अब्बू ने मुझे साथ रखने से मना कर दिया। अम्मी दूसरे अब्बा के साथ खुश थी। मां ने मुझे नानी के पास छोड़ दिया। मुझे अम्मी अब्बू का प्यार नहीं मिला। नानी की मैं सबसे प्यारी बिटिया थी। एक रोज दरिंदे ने मेरी अस्मत को लूटकर मुझे कत्ल कर दिया। मुझे कानून पर भरोसा था। आज मुझे न्यायालय से इंसाफ तो मिला लेकिन अब मेरी एक ही ख्वाहिश है कि उस दरिंदे को फांसी मिले। यह आवाज उस बच्ची की आत्मा की है जिसका दरिंदे ने दुष्कर्म कर मार दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित नूर आलम बच्ची के घर के पास ही रहता था। बच्ची उसे जानती थी। वह उसके साथ अक्सर खेलता था। किसी को यकीन नहीं था कि वह बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर सकता है। हत्या के बाद नूर आलम बच्ची को खोजने का भी स्वजन के साथ नाटक कर रहा था। वह पुलिस पर भी नजर रख रहा था।

    उसने बच्ची को नूर आलम के पीछे जाते देखा

    पुलिस ने जब कैमरे खंगाले तो काली हुडी पहने एक शख्स दिखाई दिया। लेकिन फुटेज में चेहरा स्पष्ट नहीं हुआ। फुटेज में जब कुछ नहीं मिला तो दरिंदा बेफिक्र होकर अपने घर चला गया। बाद में एक चश्मदीद ने बताया कि उसने बच्ची को नूर आलम के पीछे जाते देखा था। पुलिस को मौके से जूते के निशान मिले थे।

    ऐसे में पुलिस ने नूर आलम के जूते की जांच की। उसके जूते से मौके पर मिले निशान का मिलान हो गया। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह फरार हो गया। इस पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने कौशांबी में उसे घेरा तो उसने उल्टे फायरिंग करनी शुरू कर दी।

    बच्ची के बेहोश होने पर उसकी हत्या कर दी

    पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली मारी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पुलिस को बताया था कि रास्ते में उसे बच्ची मिली। वह उसे पांच रुपये देने के बहाने से बहला-फुसलाकर ले गया। बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के बेहोश होने पर उसकी हत्या कर दी। बोरी शव रखकर पहाड़पुर कूलिंग फैक्ट्री के पास नाले में फेंक दिया था।