Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंडन एयरपोर्ट से आठ शहरों के लिए 20 जुलाई से इंडिगो शुरू करेगा उड़ान सेवा, शुरू हो गई बुकिंग

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 10:26 PM (IST)

    इंडिगो 20 जुलाई से हिंडन एयरपोर्ट से आठ शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेगा जिससे पश्चिमी यूपी के लोगों को सुविधा होगी। इन शहरों में अहमदाबाद बेंगलुरु चेन्नई इंदौर कोलकाता मुंबई पटना और वाराणसी शामिल हैं। इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने बताया कि इससे व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।

    Hero Image
    हिंडन एयरपोर्ट से आठ शहरों के लिए 20 जुलाई से इंडिगो शुरू करेगा उड़ान सेवा।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। विमानन कंपनी इंडिगो 20 जुलाई से हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से आठ शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी के लिए उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इससे इन शहरों के लिए जाने वाले पश्चिमी यूपी के शहरों के लोगों को बड़ी राहत मिलने के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उम्मीद है इंडिगो की फ्लाइट शुरू होने से लोगों को और राहत मिलेगी। कंपनी के अनुसार इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक और घरेलू हवाई अड्डे हिंडन एयरपोर्ट से निर्बाध कनेक्शन की घोषणा की गई है। इन आठ प्रमुख शहरों के लिए 70 से अधिक साप्ताहिक प्रस्थानों के साथ यात्रा सुविधा को बढ़ाना है। इससे व्यावसायिक गतिशीलता को बढ़ावा मिलने के साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि गाजियाबाद जिले में हिंडन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के भीतर एक तेजी से विकसित हो रहा शहरी और औद्योगिक केंद्र है। यह क्षेत्र नोएडा व पूर्वी दिल्ली के काफी निकट है। हिंडन वाणिज्य और संपर्क के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में कार्य करता है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाईं, शैक्षणिक संस्थानों व बढ़ते आवासीय क्षेत्रों का एक गतिशील मिश्रण है, जो उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में इसके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है।

    टिकिट बुकिंग सेवा हुई शुरू

    जो यात्री इन शहरों के लिए इंडिगो की फ्लाइट से उड़ान भरना चाहते हैं उनके लिए खुशी की बात है। कंपनी ने आनलाइन टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू कर दी है। लोग आफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकिट बुक कर सकते हैं।

    आठ में से छह शहरों के लिए एयर इंडिया भी दे रहा सेवा

    जिन आठ शहरों के लिए इंडिगो उड़ान सेवा शुरू करने जा रहा है उनमें से छह शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान सेवा दे रहा है। अहमदाबाद व इंदौर के लिए अभी तक कोई उड़ान सेवा नहीं है।

    आठ शहरों के लिए यह रहेगा शेड्यूल

    1. बेंगलुरु-हिंडन :- बेंगलुरु से सुबह 4.20 बजे रवाना होकर 6.55 बजे पर हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    2. हिंडन-बेंगलुरु :- हिंडन से सुबह 7.50 बजे रवाना होकर 10.25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। (रोजाना)
    3. बेंगलुरु-हिंडन :- बेंगलुरु से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे पर हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    4. हिंडन-बेंगलुरु :- हिंडन से दोपहर 01.00 बजे रवाना होकर दोपहर 3:40 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। (रोजाना)
    5. कोलकाता-हिंडन :- कोलकाता से सुबह 5.50 बजे से रवाना होकर सुबह 8.00 बजे हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    6. हिंडन-कोलकाता :- हिंडन से सुबह 8.50 बजे रवाना होकर सुबह 11.00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। (रोजाना)
    7. मुंबई-हिंडन :- मुंबई से सुबह 7.40 बजे रवाना होकर सुबह 9.40 बजे पर हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    8. हिंडन-मुंबई :- हिंडन से शाम 6.00 बजे रवाना होकर रात 8.15 बजे मुंबई पहुंचेगी। (शनिवार को छोड़कर)
    9. अहमदाबाद-हिंडन :- अहमदाबाद से सुबह 8.55 बजे रवाना होकर सुबह 10.25 बजे हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    10. हिंडन-अहमदाबाद :- हिंडन से शाम 5.35 बजे रवाना होकर रात 7.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। (शनिवार छोड़कर सभी दिन)
    11. हिंडन-अहमदाबाद :- हिंडन से दोपहर 11.10 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 पर अहमदाबाद पहुंचेगी। (रविवार)
    12. पटना-हिंडन :- पटना से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 11.40 बजे हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    13. हिंडन-पटना :- हिंडन से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर 02.10 बजे पटना पहुंचेगी। (रोजाना)
    14. हिंडन-वाराणसी :- हिंडन से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर दोपहर 11.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। (रोजाना)
    15. वाराणसी-हिंडन :- वाराणसी से दोपहर 11.55 बजे रवाना होकर 1.20 बजे हिंडन पहुंचेगी। (रोजाना)
    16. चेन्नई-हिंडन :- चेन्नई से दोपहर 12.05 बजे रवाना होकर 2.50 बजे हिंडन पहुचेगी। (शनिवार छोड़कर)
    17. हिंडन-चेन्नई :- हिंडन से दोपहर 3.40 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे चेन्नई पहुंचेगी। (शनिवार छोड़कर)
    18. हिंडन-इंदौर :- हिंडन से दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। (रोजाना)
    19. इंदौर-हिंडन :- इंदौर से अपराह्न चार बजे रवाना होगी। शाम 5.20 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगी। (रोजाना)