Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देशभर में आज मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सरकारी दफ्तरों से लेकर घराें पर फहराया जाएगा तिरंगा झंडा

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 05:30 AM (IST)

    गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सरकारी कार्यालयों और घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। मुख्य कार्यक्रम शहीद स्मारक पर होगा जहां मंत्री सुनील शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। महामाया स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं होंगी और हिंदी भवन में जय हिंद नाटक का मंचन होगा। बाजारों में तिरंगा झंडा खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी।

    Hero Image
    गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस जश्न की तैयारी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। देश की आजादी के उपलक्ष्य में आज जिले में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकारी कार्यालयों से लेकर प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों और घरों में आज तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले बलिदानियों को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा।

    मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे मेरठ रोड पर मनन धाम के सामने शहीद स्मारक पर सुबह 11 बजे किया जाएगा। यहां पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

    इस दौरान देश सेवा के लिए अपनेे प्राणों का बलिदान करने वाले बलिदानियों को सम्मानित किया जाएगा। महामाया स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

    शाम को छह बजे हिंदी भवन में सिविल डिफेंस की ओर से देशभक्ति की भावना को बढ़ाने वाले जय हिंद नाटक का मंचन कराया जाएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के साथ ही अलग - अलग विभाग के अधिकारियों और प्रबुद्धजन की उपस्थिति रहेगी।

    तिरंगा झंडा खरीदने के लिए लगी रही भीड़

    स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर सड़क के किनारे लगी दुकानों में तिरंगा झंडा खरीदने के लिए बृहस्पतिवार को भीड़ देखने को मिली। बाजार में अलग - अलग साइज के झंडों के साथ ही तिरंगा बैजेस, टोपी, टीशर्ट, रिबन, बिल्ला सहित अन्य सामान की भी लोग खरीदारी करते नजर आए।