गाजियाबाद में हुक्का बार का भंडाफोड़, थाने के पास चल रहा था अवैध धंधा; वीडियो वायरल होने पर टूटी पुलिस की नींद
गाजियाबाद के लोनी में पुलिस ने एक अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मौके से हुक्का बार चलाने वाला मैनेजर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छह हुक्के पांच पाइप और तंबाकू फ्लेवर बरामद किए। हुक्का पी रहे युवक फरार हो गए।

संवाद सहयोगी, लोनी। बार्डर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात लोनी बार्डर थाना से 200 मीटर की दूरी पर एक रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार चल रहा था। सोशल मीडिया पर जब इसका वीडियो प्रसारित हुआ तो पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार रात पर छापेमारी की।
पुलिस ने हुक्के बार चलाने वाले मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से छह हुक्के, पांच पाइप, छह चिलम और एक पैकेट फ्लेवर तंबाकू बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान हुक्का पी रहे युवक फरार हो गये। क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के दूसरी मंजिल पर हुक्का बार चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था।
रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर हुक्का बार में मौजूद छह से सात युवक फरार हो गये। पुलिस ने काउंटर पर बैठे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम सतीश गर्ग निवासी शाहदरा दिल्ली और हुक्का बार का मैनेजर होना बताया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने वहां की तलाशी ली। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान मैनेजर से कागजात मांगे जाने पर हुक्का बार मैनेजर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। आरोपित मैनेजर को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।