गाजियाबाद में 35 साल पुराना मकान बुलडोजर से ध्वस्त, अब 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद के लोनी में विजय विहार कॉलोनी में एक महिला के 35 साल पुराने मकान को बुलडोजर से गिरा दिया गया। पीड़िता ने पांच नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि ब्रह्मपाल और उसके साथियों ने कब्जा करने की नीयत से मकान गिराया और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संवाद सूत्र, लोनी (गाजियाबाद)। विजय विहार कालोनी में जेसीबी से 35 साल पुराना मकान गिराने का मामला सामने आया है। थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर पांच नामजद समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सभापुर दिल्ली निवासी बाला ने बताया कि अंकुर विहार थाना क्षेत्र की विजय विहार कालोनी में उनका 35 साल पुराना मकान था। दो दिन पूर्व मिल्क गांव निवासी ब्रह्मपाल अपने 11 साथियों संग मकान पर पहुंचा और कब्जा करने की नियत से उनके सामने ही मकान पर बुलडोजर चलवाकर गिरा दिया।
विरोध किया तो पीड़िता और उसके स्वजन के साथ मारपीट की। 112 नंबर पर काल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत पर ब्रह्मपाल, सतेंद्र, सूरज पंडित, मनोज ठेकेदार, विकास व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।