यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब आप अपने घरों में भी उगा सकेंगे ताजा साग और सब्जियां, अपनाएं बस ये तरीका
मुरादनगर में अब शहरी निवासी वर्टिकल गार्डन से घर पर ही सब्जियां उगा सकते हैं। यह तकनीक कम जगह और ...और पढ़ें

HighLights
- घर पर उगाएं ताज़ी सब्जियां और सलाद |
- वर्टिकल गार्डन कम जगह, बेहतर परिणाम |
- जिला उद्यान विभाग का नवाचार |
विजयभूषण त्यागी, मुरादनगर। नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोग अब अपने घर व फ्लैट में वर्टिंकल गार्डन का इस्तेमाल करके हरी सब्जियां व सलाद उगा सकते हैं। वर्टिकल गार्डन से बेहद कम स्थान पानी का इस्तेमाल करके बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
हाल के वर्षों में सेहत के प्रति जागरूक रहने वाले उच्च वर्ग के लोगों में जैविक विधि से उगे सलाद व सब्जियों लेकर काफी रूझान दिखाई दिया है। किसी भी मंहगे रेस्टोरेंट में आर्गेनिक सलाद व सब्जि के नाम पर उनसे अधिक रकम चार्ज की जाती है और लोग अपनी सेहत के लिए रकम का भुगतान भी करते हैं।
जैविक खाद्य पदार्थों के प्रति आग्रह रखने वाले लोग अपने घरों वर्टिकल गार्डन के माध्यम से ताजी सब्जियां व सलाद में इस्तेमाल होने वाले शाक उगा सकते हैं। जिला उद्यान विभाग ने कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देनी वाली कंपनियों के सहयोग घरों में स्थापित होने वाले वर्टिकल गार्डन को विकसित किया है।
हाईड्रोफोनिक्स तकनीक से काम करने वाले वर्टिकल गार्डन मृदाहीन कृषि की जा सकती है। वार्टिकल गार्डन में जमीन के समानांतर कई रैक में छोटी क्यारियां बनी होती है। जिनमें प्रत्येक से प्रत्येक क्यारी में पालक, सरसों, धनिया, व दूसरी हरे शाक आदि उगा सकते हैं। स्वचित तरीके काम करने वाले वार्टिकल गार्डन में एक बार टैंक में पानी भरना होता है और इसका सिस्टम सभी क्यारियों में दिन में दो बार पानी पहुंचा देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्टिकल गार्डन में डाला गया पानी रिसाइकल होकर बार बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
छोटो घरों में रहने वाले लिए है लाभदायक
वर्टिकल गार्डन उन लोगों के लिए बेहद लाभदायक है जो कि बहुमंजिला ईमारतों में रहते हैं। एक बार फ्लैट की बालकानी या कारिडोर में लगने के बाद लंबे समय तक घर में ही हरे सलाद उगाए जा सकते हैं। इसके अलावा बहुमंजिला सोसाइटियों का प्रबंधन करने वाली एओए जैसी संस्थाएं भी प्रयास बडे़ स्तर पर वर्टिकल गार्डन स्थापित करा सकते हैं।
वर्टिकल टावर में उगा सकते हैं हरी सब्जियां
वर्टिकल गार्डन के अलावा वर्टिकल टावर के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात की जा रही है। गार्डन की तुलना में टावर में मृदा के की आवश्कता होती है। लेकिन वर्टिकल टावर में हरे शाक के अलावा गोभी, बैंगन, बोग्ली, आलू व दूसरी सब्जियां घर में ही उगाई जा सकती है। वर्टिल टावर का प्रयोग कालोनियों में रहने वाले लोग कर सकते हैं।
अधिकारी कथन- नगरीय क्षेत्र में रहने वालों लोगों के लिए वर्टिकल गार्डन बेहद उपयोगी उपकरण है। एक बार लगने बाद थोड़ी देखरेख में व बेहद कम लागत में लंबे समय के लिए शाक व सब्जियां प्रदान कर सकता है- निधि सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
