विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में फुटपाथों पर कूड़े का कब्जा, पैदल चलने वालों का हक छीन रहा 'सिस्टम'

Published: Sat, 13 Sep 2025 03:04 PM (IST)

गाजियाबाद में फुटपाथों पर कूड़े के ढेर लगने से पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है। नगर निगम ...और पढ़ें

फुटपाथों पर पैदल चलने का हक छीन रहा ''सिस्टम''। फाइल फोटो
फुटपाथों पर पैदल चलने का हक छीन रहा ''सिस्टम''। फाइल फोटो

HighLights

  1. फुटपाथ पर कूड़ा, पैदल चलना मुश्किल
  2. ट्रांस हिंडन में कूड़े की समस्या
  3. आवारा जानवर भी कूड़े से परेशान

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। सड़कों के किनारे लोगों के चलने के लिए फुटपाथ बनाए गए थे, लेकिन व्यवस्था लोगों का यह अधिकार भी छीन रही है। लोग सड़कों पर चलने को मजबूर हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने सड़कों के किनारे कूड़ा डालकर चलने का अधिकार छीन लिया है।

ट्रांस हिंडन के कड़कड़ मॉडल, कोयल एन्क्लेव, साहिबाबाद, वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी, राजेंद्र नगर, सौर ऊर्जा मार्ग समेत कई इलाकों में नगर निगम सड़कों के किनारे कूड़ा डाल रहा है। हालात यह हैं कि फुटपाथ के साथ-साथ सड़कों पर भी कूड़ा पड़ा रहता है।

इससे सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों को होती है। सड़क पर चलते समय लोगों को तेज गति से आते-जाते वाहनों से किसी तरह खुद को बचाना पड़ता है। दुर्गंध के कारण लोगों को हाथों से मुंह और नाक ढककर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोग आए दिन कूड़े की समस्या उठाते हैं, लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। कड़कड़ मॉडल के अरुण तोमर ने बताया कि लगभग एक हफ़्ते से कूड़ा नहीं उठा है। आधी सड़क कूड़े से अटी पड़ी है।

कचरे में खाना ढूँढ़ते हैं लावारिस जानवर

कचरे से न सिर्फ़ लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि आवारा जानवर भी इसका शिकार हो रहे हैं। आवारा जानवर कूड़े में खाना ढूँढ़ते हुए पॉलीथिन खाते रहते हैं। इससे जानवर बीमार हो जाते हैं।

खोड़ा और लोनी में भी कूड़े की समस्या

खोड़ा और लोनी नगर निगम क्षेत्र के लोग भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। यहाँ भी सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। खोड़ा के दीपक जोशी का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी सुनते नहीं हैं। शिकायतों का अधिकारियों पर कोई असर नहीं होता।

रोज जलाया जा रहा कूड़ा

कुछ इलाकों में कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। इस वजह से उसमें चोरी-छिपे आग लगा दी जाती है। जब लोग शिकायत करते हैं, तो नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि उन्हें नहीं पता आग किसने लगाई। दूसरी ओर, लोग नगर निगम पर कूड़े में आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं और नगर निगम के अधिकारी जाँच की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।

शहर के सभी इलाकों से हर दूसरे-तीसरे दिन कूड़ा उठाया जाता है। अगर कहीं फुटपाथ पर कूड़ा डाला जा रहा है, तो उस पर रोक लगाई जाएगी।

-डॉ. मिथिलेश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम।