विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वीडियो बनाती रहो तुम...', गाजियाबाद में कुत्ते को खाना खिलाने पर हंगामा; महिला-पुरुष में मारपीट; एक गिरफ्तार

By vinit Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Sat, 23 Aug 2025 02:58 PM (IST)

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद हो गया। सोसायटी निवासी कमल किशोर खन्ना ने ...और पढ़ें

रास्ते में कुत्ते को खाना खिलाने पर मारपीट, केस दर्ज। वीडियो ग्रैब
रास्ते में कुत्ते को खाना खिलाने पर मारपीट, केस दर्ज। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
  2. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर के सिद्धार्थ विहार स्थित ब्रह्मपुत्र एंक्लेव में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर मारपीट हो गई। सोसायटी निवासी कमल किशोर खन्ना ने शुक्रवार रात रास्ते में कुत्तों को खाना खिला रही यशिका को टोक दिया था।

इसी बात पर दोनों में नोंकझोंक हो गई। यशिका ने गुस्से में कमल किशोर के थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए कमल किशोर ने यशिका के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।