Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के इस इलाके में बिना बारिश के भी भारी जलभराव, पूर्व पालिका अध्यक्ष ने नाव चलाकर जताया विरोध

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 07:37 PM (IST)

    साहिबाबाद के खोड़ा में बिना बारिश के जलभराव से परेशान होकर पूर्व पालिका अध्यक्ष रीना भाटी ने नाव चलाकर विरोध जताया। उन्होंने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

    Hero Image
    खोड़ा में जलभराव में नाव चलाकर जताया विरोध।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा के वार्ड-19 में बिना वर्षा के भी भारी जलभराव है। पूर्व पालिका अध्यक्ष रीना भाटी ने शुक्रवार को जलभराव के बीच नाव चलाकर इसका विरोध जताया। उनका आरोप है कि जनता से झूठे वायदे किए गए और सुविधाओं के नाम पर कोई काम नहीं कराया गया। क्षेत्र का विकास न होने से लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वार्ड-19 में नाले का पानी बुरी तरह भरा हुआ है। पूर्व पालिका अध्यक्ष ने नाव चलाते हुए नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हैं और लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। जब बिना वर्षा के यह स्थिति है तो वर्षा में लोगों का जीवन किस कदर अस्त–व्यस्त होगा, इसकी कल्पना की जा सकती है।

    नगर पालिका अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं करती है तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि रीना भाटी लगातार जन समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले वह नगर पालिका परिषद कार्यालय में तिरंगे के नीचे बैठकर मौन धरना भी दे चुकी हैं। इस मौके पर सभासद दल के नेता सतीश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र नेगी, वार्ड-3 के सभासद संजीव गिरि आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 44.20 लाख ठगे, ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप से रहें दूर